भारत ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UN) के 58वें सत्र की सातवीं बैठक में पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की। भारत ने उसे एक विफल राष्ट्र बताया, जो अपनी अर्थव्यवस्था चलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता पर निर्भर है। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तानी नेतृत्व पर सेना के इशारे पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उनकी यह टिप्पणी पाकिस्तानी कानून मंत्री आजम नजीर तरार द्वारा जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन के लगाए गए आरोपों के जवाब में आई।
Also Read: Delhi likely to see thunderstorms and rain today, says IMD; minimum temperature at 18°C
UN बैठक में भारत ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी।
स्विट्जरलैंड के जिनेवा में UNHRC की बैठक में भारत ने पाकिस्तान को असफल देश बताया और कड़ी फटकार लगाई। भारतीय प्रतिनिधि क्षितिज त्यागी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग हैं। पाकिस्तान को अब यह सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान पर जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया।
Also Read: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदला: तेज़ हवा और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट
जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ फैलाने पर लगाई फटकार
दरअसल, जिनेवा में UNHRC की 58वीं बैठक के सातवें सत्र में क्षितिज त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान एक असफल देश है। और वह खुद को चलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता पर निर्भर है। उन्होंने कहा, यह देखना दुखद है। कि पाकिस्तान लगातार कश्मीर और भारत को लेकर झूठ फैला रहा है। पाकिस्तान OIC जैसे मंचों का मजाक बना रहा है। और यह देखना बेहद दुखद है।
Also Read: Shah Rukh Khan and family set to relocate from Mannat soon


More Stories
PM Modi Starts Uzbekistan and Kyrgyzstan Visit, Calls for a Terrorism-Free Region Ahead of SCO Summit
Nuclear Power Operator to Set Up New Design Unit to Back Private Sector Projects
At least 157 Dead, 133 Indians Among 750 Missing After Flash Flood Near Nepal-Tibet Border