
IND W vs PAK W, CWG 2022: बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स का आज तीसरा दिन है। भारत के लिहाज से दूसरा दिन काफी शानदार रहा। उसे वेटलिफ्टिंग में कुल चार पदक मिले। लेकिन आज यानी तीसरे दिन क्रिकेट के मैदान पर भारत को बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला खेलना है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी। दोनों टीमों को उनके पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
भारत को जहां ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली तो वहीं पाकिस्तान को बारबाडोस ने हराया। ऐसे में अब दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला बन गया है। दोनों टीमें ग्रुप ए में हैं और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर ग्रुप से दो टीमें क्वालीफाई करेंगी। ऐसे में टूर्नामेंट में बने रहने के लिए यहां जीत जरूरी है। भारत को इस मैच के बाद बारबाडोस से खेलना है, ऐसे में वह पाकिस्तान को हराकर अपनी उम्मीदें बरकरार रखना चाहेगा। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी अहम जानकारी…
कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 मैच आज यानी 31 जुलाई (रविवार) को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा यह अहम मुकाबला?
दोनो टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड पर खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम के तीन बजे होगा जबकि पहली गेंद साढ़े तीन बजे डाली जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
कॉमनवेल्थ गेम्स के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच को सोनी टेन या सोनी सिक्स चैनल पर देखा जा सकता है।

More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief