भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे नागपुर में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। एक चौंकाने वाली बात यह रही कि जब यशस्वी को कैप दी गई, तो यह स्पष्ट हो गया कि शुभमन को मध्यक्रम में बैटिंग करनी होगी, जिसका मतलब था कि किसी मध्यक्रम के खिलाड़ी को बाहर बैठना होगा। बाद में टॉस के दौरान कप्तान रोहित ने बताया कि विराट कोहली इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, क्योंकि उनके दाएं घुटने में दर्द है। उन्हें इस बारे में बुधवार रात जानकारी मिली और उन्होंने रोहित से इस बारे में बात की, जिसके बाद उन्हें आराम दिया गया।
Also Read: Sanam Teri Kasam एक्ट्रेस Mawra Hocane ने शादी कर फैंस को दिया सरप्राइज
14000 रन के करीब कोहली
विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 14,000 रन के करीब थे। उन्हें यह मुकाम हासिल करने के लिए 94 रन की जरूरत थी, लेकिन स्टार बल्लेबाज को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। गुरुवार को टॉस से पहले कोहली को वॉर्मअप करते हुए देखा गया था, लेकिन वह उदास दिख रहे थे और उन्होंने अपने दाएं घुटने पर बैंड बांधा हुआ था।
कोहली के नहीं खेलने पर अब रोहित और यशस्वी ओपनिंग करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर या शुभमन गिल में से कोई एक तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। इसके बाद केएल राहुल और हार्दिक पांड्या का नंबर आ सकता है। ऋषभ पंत पर राहुल को तरजीह दी गई है। यानी राहुल वनडे में और चैंपियंस ट्रॉफी में विकेटकीपिंग के लिए भारत की पहली पसंद होंगे। इस सीरीज को चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है।
Also Read: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पछुआ हवाओं से बढ़ी सर्दी – जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
यशस्वी-हर्षित का डेब्यू
वहीं, भारत के लिए यशस्वी और हर्षित राणा ने वनडे डेब्यू किया। यशस्वी को रोहित ने डेब्यू कैप सौंपी, जबकि शमी ने हर्षित को डेब्यू कैप सौंपी। फिर दोनों खिलाड़ियों को बाकी खिलाड़ियों ने गले लगाकर बधाई दी। यह दोनों टेस्ट और टी20 में भारत के लिए पहले ही डेब्यू कर चुके हैं। शमी की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। वह 2023 वनडे विश्व कप के बाद पहला वनडे खेलेंगे।
Also Read: यूपी: धार्मिक स्थल में मिली महिला की लाश, 17 वर्षीय बेटी लापता
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
- इंग्लैंडः बेन डकेत, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बैथेल, ब्राइडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।
- भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल (उपकप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed