फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर को सार्वजनिक रूप से जान से मारने की धमकी देने के बाद, देश की उपराष्ट्रपति सारा दुतेर्ते के खिलाफ महाभियोग की शिकायत दर्ज की गई है।
राष्ट्रपति को धमकी देने के अलावा, दुतेर्ते पर मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े संदिग्धों की हत्याओं में संलिप्तता, भ्रष्टाचार और विवादास्पद दक्षिण चीन सागर में चीनी आक्रामकता के खिलाफ ठोस कदम न उठाने के आरोपों के कारण मुश्किलों का सामना कर रही हैं।
संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में विभिन्न प्रमुख नागरिक समाज कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत महाभियोग प्रस्ताव में दुतेर्ते पर आरोप है कि उन्होंने देश के संविधान का उल्लंघन किया
जनता के साथ धोखाधड़ी की और राष्ट्रपति, उनकी पत्नी तथा प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष के खिलाफ कार्य किए।
जनता के साथ धोखाधड़ी की और राष्ट्रपति, उनकी पत्नी तथा प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष के खिलाफ कार्य किए।
दुतेर्ते पर जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य ‘गंभीर अपराधों’ का आरोप लगाया गया है। महाभियोग प्रस्ताव में उन पर लगभग दो दर्जन अपराधों में संलिप्त होने का आरोप लगाया गया है, हालांकि दुतेर्ते ने इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
Also Read : नरगिस फाखरी की बहन आलिया पर एक्स बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप, न्यूयॉर्क में हुईं गिरफ्तार
फिलीपींस की संसद शिकायत की समीक्षा करेगी
प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सांसद पर्सीवल सेंडाना ने कहा, ‘‘हम आशा करते हैं कि इस शिकायत के साथ, वह सब समाप्त हो सकेगा जो हमारी उपराष्ट्रपति के कारण लोगों को झेलना पड़ रहा है।
फिलीपींस की संसद महाभियोग की शिकायत की समीक्षा करेगी जिस पर मार्कोस और उनके संबंधी एवं समर्थक रोमुअलडेज के सहयोगियों का प्रभुत्व है। इस प्रक्रिया में कई सप्ताह या महीने लग सकते हैं।
Also Read: सिगरेट-तंबाकू से कोल्ड ड्रिंक तक होंगे महंगे, 35% जीएसटी लगाने की सिफारिश
दुतेर्ते ने क्या कहा था
यह ध्यान देने योग्य है कि दुतेर्ते ने हाल ही में कहा था कि अगर उन्हें किसी साजिश में मारा जाता है, तो राष्ट्रपति, उनकी पत्नी और प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष को भी मौत के घाट उतार दिया जाएगा।
हालांकि, उन्होंने साजिश के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी थी।
इसके बाद, फिलीपींस के पुलिस अधिकारियों ने दुतेर्ते और उनके सुरक्षा कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक मामले की शिकायत दर्ज की थी। (एपी)
Also Read : संभल हिंसा पर अखिलेश का बयान: खोदोगे तो सौहार्द भी खो दोगे


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation