बीजिंग के एक अस्पताल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई. आग लगने के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है, लेकिन आखिरकार करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. बचाव के प्रयासों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को निकाला गया, जिनमें 71 मरीज भी शामिल हैं.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया काफी शेयर किया जा रहा है. वीडियो में लोगों को बाहरी एयर कंडीशनिंग इकाइयों पर बैठे देखा गया, जबकि अन्य लोगों को रस्सियों को पकड़ कर इमारत से कूदते देखा गया. आग में झुलसे लोगों की संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है. आग लगने के फौरन बाद शहर के शीर्ष अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया.
स्थानीय मीडिया ने बताया कि बीजिंग पार्टी के सचिव यिन ली ने ‘दुर्घटना के कारणों की शीघ्र पहचान करने और संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों को जवाबदेह ठहराने’ की कसम खाई है. यह स्पष्ट नहीं था कि अस्पताल में आग लगने के बाद वहां मौजूद सभी लोगों को निकाल लिया गया या नहीं. रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ितों को आपातकालीन उपचार के लिए दूसरे अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल की अधिकांश इमारत बिना बिजली के दिखाई दी, जबकि इमारत का बाहरी हिस्सा काला और झुलसा हुआ दिखाई दिया.
चांगफेंग अस्पताल तियानमेन स्क्वायर के करीब बीजिंग के पश्चिमी शहरी क्षेत्र में स्थित है. वहीं चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत में जिनहुआ शहर के वुई काउंटी में सोमवार को एक फैक्टरी में आग लगने की एक अन्य घटना में 11 लोगों की झुलसकर मौत हो गई. बता दें कि पिछले साल नवंबर में, चीन के उत्तर-पश्चिमी झिंजियांग में एक अपार्टमेंट में आग लगने से दस लोगों की मौत हो गई थी.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा