पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, लेकिन उसकी राह बेहद कठिन हो गई है और उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। इंग्लैंड ने सुपर-8 ग्रुप-दो के मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर उसकी स्थिति कमजोर कर दी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 164 रन बनाए। इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक के शतक की मदद से 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
इस हार के बाद पाकिस्तान के समीकरण उसके हाथ से निकल गए हैं और अब अन्य मुकाबलों के परिणाम उसकी किस्मत तय करेंगे। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच बारिश से रद्द हुआ था, जिससे दोनों को एक-एक अंक मिला। इंग्लैंड दो मैच जीतकर आगे बढ़ चुका है। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के पास अभी दो-दो मैच बाकी हैं, जो ग्रुप की तस्वीर साफ करेंगे।
Also Read : पार्थ का नाम आगे, देर रात मुहर; राज्यसभा रेस में BJP दावेदारों पर नजर
श्रीलंका पर जीत जरूरी बाकी मुकाबलों के नतीजे तय करेंगे पाकिस्तान की किस्मत
पहले समीकरण में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। साथ ही उसे उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने दोनों मैच हार जाए। इस स्थिति में न्यूजीलैंड एक अंक पर ही रुकेगा और श्रीलंका दो अंक तक पहुंचेगा। पाकिस्तान तीन अंकों के साथ इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।
दूसरे समीकरण में अगर न्यूजीलैंड एक मैच जीत लेता है तो पाकिस्तान की राह और मुश्किल हो जाएगी। न्यूजीलैंड का मौजूदा नेट रन रेट शून्य है, जबकि पाकिस्तान का -0.461 है। ऐसे में पाकिस्तान को बड़ी जीत दर्ज कर नेट रन रेट सुधारना होगा। उसे यह भी देखना होगा कि न्यूजीलैंड बड़े अंतर से जीत हासिल न करे।
तीसरे संभावित हालात में अगर न्यूजीलैंड के दोनों मैच बारिश से रद्द हो जाते हैं तो उसे अतिरिक्त अंक मिलेंगे, लेकिन उसका नेट रन रेट स्थिर रहेगा। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ प्रभावशाली जीत दर्ज करनी होगी। यदि न्यूजीलैंड एक मैच जीत लेता है और दूसरा रद्द होता है तो वह चार अंक के साथ सीधे क्वालिफाई कर जाएगा।
चौथा और सबसे दिलचस्प समीकरण तब बनेगा जब पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच भी बारिश की भेंट चढ़ जाए। अगर उसी दौरान श्रीलंका और न्यूजीलैंड का मुकाबला भी रद्द हो जाए और न्यूजीलैंड इंग्लैंड से हार जाए, तो तीनों टीमें दो-दो अंकों पर रहेंगी। तब सेमीफाइनल की दूसरी जगह का फैसला नेट रन रेट से होगा। इस स्थिति में बेहतर रन रेट वाली टीम इंग्लैंड के साथ अंतिम चार में प्रवेश करेगी।
Also Read : कैबिनेट की मंजूरी: इंफ्रा-रेल परियोजनाओं को ₹12,236 करोड़, केरल अब कहलाएगा केरलम


More Stories
Noida: Man Dies by Suicide After Jumping From 43rd Floor of Supernova Society, Video Surfaces
पत्नी ने कहा- पन्ना चलो, हीरे खोजेंगे; दो दिन में मिले 4 हीरे, बदली परिवार की किस्मत
Land of UP Madrasa Teacher Seized by ED in UK Citizenship Salary Case