Google Gemini अब और भी अधिक बुद्धिमान हो गया है। गूगल के इस एआई टूल में अब आप अपने फोन की स्क्रीन शेयर करके किसी भी सवाल का जवाब ले सकेंगे। गूगल ने इस नए फीचर को Samsung और Pixel के फ्लैगशिप स्मार्टफोनों में रोल आउट कर दिया है। कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने इस नए अपडेट के बारे में जानकारी दी है।
पिचाई ने अपने X पोस्ट में बताया कि जेमिनी में नया कैमरा या स्क्रीन शेयर फीचर जुड़ गया है। यूजर्स अपने कैमरा को प्वाइंट करके या फिर स्क्रीन शेयर करके Gemini से कुछ भी पूछ सकते हैं। यह फीचर Google Pixel 9 और Samsung Galaxy S25 सीरीज Gemini Advanced यूजर्स को मिलने लगा है। गूगल ने अपने इस फीचर की घोषणा पिछले साल आयोजित हुए Google I/O 2024 में की थी। यह गूगल के प्रोजेक्ट Astra का एक फीचर है।
Also Read: सनी देओल ने बताया करियर में आज तक क्यों नहीं की हॉरर फिल्म, डर है असली वजह
कैसे करें यूज Google Gemini
Google Pixel 9 और Samsung Galaxy S25 सीरीज इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इस फीचर को यूज कर पाएंगे। इसके लिए यूजर्स को अपने स्मार्टफोन में लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड करना होगा। इस फीचर को यूज करने के लिए यूजर्स के पास Gemini Advanced का सब्सक्रिप्शन होना अनिवार्य है।
फोन अपडेट होने के बाद यूजर्स अपने फोन की स्क्रीन को शेयर करने के लिए Gemini ऐप में दिए गए स्क्रीन शेयर वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करें। इसके बाद आपके फोन की स्क्रीन गूगल जेमिनी एक्सेस कर लेगा। फिर आप स्क्रीन पर जो भी चीजें दिखाएंगे, जेमिनी ऐप उन चीजों के बारे में आपको इसकी जानकारी देगा।
Google Gemini ऐप के आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें इस नए फीचर को इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है। इस फीचर का इस्तेमाल करते हुए फोन की स्क्रीन में दिखने वाले गणित के सवाल का उत्तर जेमिनी के जरिए प्राप्त की जा सकती है।
Also Read: फर्जी डॉक्टर ने 20 साल में 7 जानें लीं, तीन राज्यों में इलाज किया


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed