दक्षिणी चीन में भारी बारिश और बाढ़ से काफी तबाही हुई है। यहां मूसलाधार बारिश में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दक्षिण-पश्चिमी चीन में लगभग 1,200 किलोमीटर दूर युन्नान प्रांत में 3 लोगों के लापता होने की खबर भी मिली।
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कई इलाकों में बाढ़ आ गई। भूस्खलन भी हुआ। चीन के पूर्वी तट के पास बसे फुजियान में एक फैक्ट्री बाढ़ के चलते ढह गई। यहां बचाव दल को 5 लोगों की लाशें मिलीं। भूस्खलन की घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3 अन्य लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया।
कई इलाकों की सड़कें बहीं
अधिकारियों ने कहा कि गुआंग्शी क्षेत्र के शिनचेंग में बाढ़ में 3 बच्चे बह गए। 2 की मौत हो गई और एक बच्चे को बचाया गया। तूफान के चलते युन्नान के क्यूबेई काउंटी में सड़कें और पुल बह गए। कम्यूनिकेशन लाइनें टूट गईं। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। क्यूबेई काउंटी चीन-वियतनाम सीमा से लगभग 130 किलोमीटर उत्तर में है।
फसलों को भी हुआ नुकसान
तटीय शहर जियामेन से लगभग 210 किलोमीटर की दूरी पर बसे वुपिंग काउंटी में भी भारी बारिश हुई है
यहां सड़कें कीचड़ से भर गईं। यहां आए तूफान से फसलों को काफी क्षेत्रफल में फसलों को नुकसान हुआ
नुकसान हुआ। यहां 39 घर तबाह हो गए। बचाव दल के एक अधिकारी ने बताया कि वुपिंग काउंटी
में 1,600 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है।
चीन में टूटूा था 1,000 साल में सबसे भारी बारिश का रिकॉर्ड
साल 2021 में चीन में 1,000 सालों में सबसे भारी बारिश हुई थी। इससे हेनान प्रांत में करीब 30
लाख लोग प्रभावित हुए थे। 2,15,200 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में फसलों को नुकसान हुआ। करीब 1.22 अरब
युआन (लगभग 18.86 करोड़ अमेरिकी डॉलर) का सीधा आर्थिक नुकसान हुआ था।


More Stories
AISA Leader Neha Bora Attacked With Ink During Jharkhand Student Protest in Ranchi
Most of ₹2,192 Crore Tech Funding Goes to Companies Associated with Government Panel
क्या पंजाब में बीजेपी फिर अकाली दल से करेगी गठबंधन? सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात के संकेत