केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 20-25 अप्रैल तक अमेरिका के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। वह रविवार को सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचीं। वहां भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और महावाणिज्यदूत श्रीकर रेड्डी ने उनका स्वागत किया। वित्त मंत्री इस दौरे में कई कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगी।
वित्त मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर सीतारमण के सैन फ्रांसिस्को पहुंचने की जानकारी साझा की। पोस्ट में बताया गया कि उन्हें भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और सचिव अजय सेठ ने रिसीव किया। साथ ही महावाणिज्यदूत डॉ. श्रीकर रेड्डी कोप्पुला ने भी हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
Also Read: Samwad 2025 बृजेश पाठक ने यूपी के स्वास्थ्य ढांचे में बदलावों पर की बात
सैन फ्रांसिस्को में दो दिन की यात्रा
वित्त मंत्री सीतारमण 20 अप्रैल से सैन फ्रांसिस्को में दो दिन के प्रवास पर हैं। वह स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के हूवर इंस्टीट्यूशन में ‘विकसित भारत 2047’ पर भाषण देंगी। बाद में वह एक फायरसाइड चैट यानी अनौपचारिक चर्चा सत्र में हिस्सा लेंगी। वह प्रमुख निवेशकों और फंड प्रबंधन फर्मों के सीईओ के साथ गोलमेज बैठक करेंगी। सीतारमण शीर्ष आईटी कंपनियों के सीईओ के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगी। वह भारतीय प्रवासियों के कार्यक्रम में भारतीय समुदाय से संवाद भी करेंगी।
Also Read: किरदारों को सच्चाई से पेश करने में माधवन बने हीरो नंबर वन, आज ‘केसरी 2’ में दिखेंगे अलग किरदार में
आईएमएफ-वर्ल्ड बैंक बैठकों में लेंगी हिस्सा
वित्त मंत्री 22 से 25 अप्रैल तक वाशिंगटन डीसी प्रवास पर रहेंगी। वह IMF और विश्व बैंक की स्प्रिंग मीटिंग में हिस्सा लेंगी।
वह G20 देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नरों की बैठक में शामिल होंगी। सीतारमण IMF कमेटी, विकास समिति और GSDR बैठक में भी हिस्सा लेंगी। वह अर्जेंटीना, बहरीन, फ्रांस और जर्मनी के समकक्षों से द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। सीतारमण सऊदी अरब, यूके और यूएसए के नेताओं से भी मुलाकात करेंगी।
Also Read: विराट कोहली ने हरप्रीत बरार को बीच मैदान में दिया कड़ा संदेश, कहा – ऐसे तो बड़ी स्टंप तोड़ता रहता है
26-30 अप्रैल: वित्त मंत्री सीतारमण पेरू दौरे पर रहेंगी
वाशिंगटन प्रवास में सीतारमण यूरोपीय संघ के वित्तीय आयुक्त और एडीबी अध्यक्ष से मुलाकात करेंगी। वह एआईआईबी अध्यक्ष, यूएनएसजीएसए प्रतिनिधि और आईएमएफ के प्रथम उप प्रबंध निदेशक से भी मिलेंगी। इन बैठकों के बाद सीतारमण 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पेरू की अपनी पहली यात्रा पर जाएंगी।
Also Read: सीलमपुर हत्याकांड: पोस्टरों से झलकी दहशत


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation