एलन मस्क अब ट्विटर को पूरी तरह से अपना बना चुके हैं और उन्होंने 44 अरब अमेरिकी डॉलर में कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है। वहीं अब खबर है कि एलन मस्क ने ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी का आदेश भी दे दिया है। उन्होंने प्रबंधन से कहा है कि इस प्रक्रिया के दौरान जिन कर्मचारियों को कंपनी से बाहर किया जाना है, उनकी सूची तैयार की जाए। साथ ही उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की नीतियों में बदलाव करने के लिए भी कहा है।
एलन मस्क कमान संभालते ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के सीएफओ, सीईओ और पॉलिसी चीफ को बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और वित्त प्रमुख नेड सेगल ने कंपनी के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय को छोड़ दिया है।
मस्क ने ट्विटर के लिए कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल के गठन की घोषणा कर दी है। एलन मस्क ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि काउंसिल की बैठक से पहले कंटेंट से संबंधित या फिर बैन खातों की बहाली पर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। इस काउंसिल की समीक्षा के बाद ही बंद हो चुके खातों को दोबारा बहाल करने पर फैसला लिया जाएगा।
ट्विटर के पास 238 मिलियन दैनिक यूजर्स
ट्विटर का कहना है कि उसके 238 मिलियन दैनिक उपयोगकर्ता हैं। कई कंपनियां, राजनेताओं, पत्रकारों और अन्य सार्वजनिक हस्तियों के लिए ट्विटर एक पसंदीदा मंच है। मस्क ने विज्ञापनदाताओं को एक पत्र में कहा कि वह चाहते हैं कि ट्विटर एक ऐसा मंच हो जहां प्रतिद्वंद्वी दृष्टिकोणों पर स्वस्थ तरीके से बहस की जा सके।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा