तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से दोनों देशों में तबाही का सिलसिला जारी है, वहीं ताजिकिस्तान में भी गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 रही। भूकंप के झटके अफगानिस्तान और चीन के आसपास के इलाकों तक महसूस किए गए।
अफगानिस्तान से मिली जानकारी के मुताबिक, भूकंप गुरुवार सुबह 06.07 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र फैजाबाद से 265 किलोमीटर दूर स्थित है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान में मुर्गोब से 67 किमी पश्चिम और 20 किमी गहराई में था। वहीं चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी और इसकी गहराई 10 किमी थी। अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
6.8 की तीव्रता के भूकंप के 20 मिनट बाद दूसरी बार फिर कंपन हुआ। इस बार तीव्रता 5.0 मापी गई।


More Stories
‘No Adjudication’: Supreme Court Clarifies It Has Neither Approved Nor Rejected New Form 6
CJP आंदोलन पर हरीश साल्वे का बड़ा दावा, बोले- भारत में नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की कोशिश
दिल्ली में विपक्ष के मार्च के बीच BJP का प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद पर यौन शोषण का गंभीर आरोप, बांसुरी स्वराज ये बोलीं