भारत-चीन की सीमा पर इस वक्त फिर से बड़ी हलचल मची है। खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर इस दौरान भारत और चीन के बीच हालात वर्ष 2020 से भी ज्यादा तनावपूर्ण होने वाले हैं। वजह साफ है कि इस बार चीन लद्दाख क्षेत्र में गलवान से भी बड़ी साजिश को अंजाम देने के फिराक में है। हालात यह हैं कि चीनी सैनिकों ने एलएसी के कई विवादित क्षेत्रों में शेल्टर बना लिया है और वहीं डट गए हैं। अब चीनी सैनिक भारतीय सेना पर दबाव बनाने में जुट गए हैं।
चीन ने सबसे ज्यादा अतिक्रमण इस बार उत्तरी लद्दाख क्षेत्र में किया है, जहां चीनी सैनिकों ने देपसांग क्षेत्र में 200 से ज्यादा शेल्टर बना लिए हैं। चीनी सैनिक अब इन्हीं शेल्टरों में डट गए हैं। अब वह किसी भी कीमत पर इन क्षेत्रों से पीछे नहीं हटना चाहते, जबकि जिन जगहों पर शेल्टर बनाए गए हैं, उनमें से कई इलाके डिस्प्यूटेड एरिया के हिस्से हैं। भारतीय सैनिक इससे पहले उन इलाकों तक गश्त करते रहे हैं। मगर अब चीनी सैनिकों की मौजूदगी के चलते भारतीय सेना उन इलाकों में गश्त के लिए नहीं जा पा रही। इससे दोनों सेनाओं के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।
जानबूझकर जंग चाह रहा चीन
सितंबर माह में उज्बेकिस्तान में शिखर सम्मेलन शुरू होने से पहले भारत और चीन के बीच कई विवादित प्वाइंट्स से अपनी-अपनी सेना को पीछे हटाने को लेकर वार्ता हुई थी। इसके बाद दोनों देशों की सेनाओं ने अपने सैनिकों को उन क्षेत्रों से हटाना भी शुरू कर दिया था, लेकिन चीन ने सिर्फ औपचारिकता ही पूरी की। डिस्प्यूटेड प्वाइंट्स से हटने के बजाय चीन ने अब वहां पर शेल्टर बना डाला। जबकि आम तौर पर सर्दी के मौसम में चीनी सैनिक यहां से स्वतः पीछे हट जाते थे।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead