अमेरिका की सत्ता संभालने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ युद्ध लगातार जारी है. उन्होंने एक के बाद एक कई देशों को झटके दिए हैं. कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाने के बाद अब भारत को भी इसकी चपेट में लिया गया है. इसके साथ ही, ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को भारत वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ‘अमेरिका फर्स्ट’ की नीति पर काम कर रहे ट्रंप ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह ग्रीनलैंड और कनाडा को लेकर भी आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं.
Also Read: तिरुपति लड्डू घोटाला: CBI की स्पेशल टीम ने चार आरोपियों को पकड़ा
पहले 25 फीसदी टैरिफ का झटका दिया. फिर एक महीने रकी मोहलत दी और अब उन्होंने कनाडा और मैक्सिको सहित अमेरिका में सभी स्टील और एल्यूमीनियम आयात पर 25% टैरिफ की घोषणा कर दी. ट्रंप ने अमेरिका में स्टील और एल्यूमिनियम आयातों पर 25 फीसदी शुल्क लगाने का फैसला किया है. उन्होंने कहा है कि उनकी ट्रेड पॉलिसी का एक बड़ा कदम है. वो साफ कर चुके हैं कि वो किसी भी हालात में अमेरिका का नुकसान नहीं होने देना चाहते हैं.
Also Read: World’s Longest Traffic Snarl: 300-Km Gridlock Near Maha Kumbh
अमेरिका टैरिफ दरों का करेगा मिलान: ट्रंप
ट्रंप मे कहा कि अमेरिका उन देशों के लगाए शुल्क दरों का मिलान करेगा. सरकारी और अमेरिकी आयरन और स्टील संस्थान के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका के स्टील आयातों के सबसे बड़े स्त्रोत में कनाजा, ब्राजील और मेक्सिको हैं. उसके बाद वियतनाम और दक्षिण कोरिया का नंबर आता है. खनाडा अमरिका का एल्यूमिनियन का सबसे बड़ा सप्लायर है. जिसका कुल आयात 79 फीसदी है.
Also Read: श्रीराम मंदिर की नींव में पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का हुआ निधन
ट्रंप के इस फैसले से कनाडा को सबसे बड़ा झटका लगना है. ट्रंप ने ये भी कहा कि इस हफ्ते के अंत में वे नई टैरिफ की पॉलिसी लाएंगे. ट्रंप ने अपने इस बयान ने कई देशों को टेंशन में डाल दिया है. बता दें कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडाई निर्यात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला किया, जिसे फिलहाल 30 दिनों के लिए टाल दिया है, लेकिन इसके बदले में उन्होंने सीमा और क्राइम इंफोर्समेंट में रियायतें मांगी है. ट्रंप जिस तरह से कनाडा के पीछे पड़े हैं, उनकी मुश्किल बढ़ती जा रही है.


More Stories
Vivek Ramaswamy Loses Ohio Governor Race as Democrat Amy Acton Wins
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi