अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार, 24 मार्च को घोषणा की कि वेनेजुएला से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा. यह कदम चीन और भारत समेत एशियाई बाजारों पर असर डाल सकता है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में नई अनिश्चितता पैदा कर सकता है.
Also read: ईशान किशन की वापसी: BCCI की नाराजगी झेली, फिर किया कमाल
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर लिखा, “वेनेजुएला अमेरिका और उस आजादी के खिलाफ बहुत शत्रुतापूर्ण रहा है जिसका हम समर्थन करते हैं… इसलिए, कोई भी देश जो वेनेजुएला से तेल और/या गैस खरीदता है, उसे हमारे देश के साथ होने वाले किसी भी व्यापार पर अमेरिका को 25% टैरिफ का भुगतान करने के लिए मजबूर किया जाएगा.”
Also read: दिल पर चाकू के 3 निशान! मुस्कान-साहिल ने सौरभ को किस बेदिली से मारा
ट्रंप ने सोमवार को जिस आदेश पर साइन किया है उसमें वेनेजुएला के तेल के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष खरीदारों को टारगेट किया गया है और उनपर 25 प्रतिशत की यह टैरिफ 2 अप्रैल से प्रभावी हो सकती है. ट्रंप के आदेश के अनुसार, जिस दिन किसी देश ने आखिरी बार वेनेजुएला से तेल आयात किया हो, उसके एक साल बाद 25 प्रतिशत का टैरिफ खत्म हो जाएगा. यदि अमेरिका चाहे तो उसके पहले भी टैरिफ खत्म किया जा सकता है.
अमेरिका-वेनेजुएला के बीच बढ़ता तनाव, टैरिफ की घोषणा से नया विवाद
ट्रंप ने घोषणा उस समय की है जब अमेरिका और वेनेजुएला के बीच डिपोर्टेशन (निर्वासन) को पिछले महीने रोक दिया गया था. ट्रंप ने दावा किया था कि वेनेजुएला निर्वासित प्रवासियों को जल्दी से रिसीव करने के समझौते पर खरा नहीं उतरा है. वेनेजुएला ने बाद में कहा कि वह अब प्रवासियों को लेकर अमेरिका से आ रही फ्लाइट को स्वीकार नहीं करेगा.
Also read: Weather: जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक आंधी-बारिश, दिल्ली में तेज धूप
अमेरिकी राष्ट्रपति की इस कार्रवाई से चीन और भारत पर असर पड़ सकता है. वजह है कि वेनेजुएला चीन-भारत के साथ और अमेरिका और स्पेन को तेल निर्यात करता है.
दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 में, भारत वेनेजुएला के कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) का शीर्ष खरीदार था. दिसंबर 2023 में, नई दिल्ली ने प्रति दिन लगभग 191,600 बैरल का आयात किया, जो अगले महीने में बढ़कर 254,000 से अधिक हो गया. जनवरी 2024 में, भारत वेनेजुएला के कुल तेल निर्यात का लगभग आधा (महीने के लिए लगभग 557,000 बीपीडी) आयात कर रहा था.
ट्रंप की घोषणा के बाद सोमवार को तेल की कीमतों में 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 84 सेंट या 1.2 प्रतिशत बढ़कर 73 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 83 सेंट या 1.2 प्रतिशत बढ़कर 69.11 डॉलर पर था.
Also read: नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर चला बुलडोजर


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed