श्रीलंका-पाक पहले टेस्ट में धोनी जैसी स्टंपिंग देखने को मिली। पाकिस्तान ने इस मुकाबले को आखिरी पारी में रिकॉर्ड रन चेज के साथ 4 विकेट से जीत लिया है। उसने 342 रन का टारगेट 6 विकेट खोकर चेज कर लिया।
इस जीत के साथ बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। उसने आखिरी दिन की शुरुआत 222/3 के स्कोर से की। उसने जीत के लिए जरूरी 120 रन आसानी से बना डाले। उसके ओपनर अब्दुल्लाह शफीक ने नाबाद 158 रन बनाए। जबकि मोहम्मद नवाज ने 19 रन बनाते हुए उनका साथ दिया।
निरोशन डिकवेला ने पाकिस्तान को पहला झटका दिया। उन्होंने रमेश मेंडिस की गेंद पर इमाम उल हक को स्टंपिंग किया। इमाम 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 104 रनों तक ही पाकिस्तान का स्कोर पहुंचा था कि अजहर अली महज छह रन बनाकर जयसूर्या का पहला शिकार बने। इसके बाद बाबर और शफीक ने शतकीय साझेदारी निभाकर पाकिस्तान को मुश्किल से निकाला। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए ही बहुत अहम है। प्वॉइंट्स टेबल में श्रीलंका तीसरे जबकि पाकिस्तान चौथे पायदान पर है।


More Stories
Will Trump’s Russia Oil Move Make Petrol and Diesel Cheaper in India?
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, 39 घंटे बाद मौत
Prakash Raj Says India Is Neither Bangladesh Nor Nepal, Calls for Democratic Regime Change