टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने CWG 2022 में मेडल नहीं जीत पाने पर देश वासियों से माफी मांगी हैं. उन्होंने बताया कि इस बात से काफी दुखी हैं और उस दिन के बाद से अपनी हार को याद कर हर दिन रोती हैं.

नई दिल्ली:
भारत की स्टार टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा (Manika Batra) बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में मेडल नहीं जीत पाई. CWG 2022 में मनिका बत्रा सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर की जियान जेंग से चार सीधे सेट में हार गई थी. महिला टीम बर्मिंघम (Commonwealth Games 2022) में क्वार्टर फाइनल में मलेशिया से 3-2 से हार गई, मनिका जिसका हिस्सा थी. इसके बाद, वह जी साथियान (G Sathiyan) के साथ मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में जावेन चोंग और कारा लिन की मलेशियाई जोड़ी 2-3 से हार गई.
मनिका ने इस बात को लेकर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मेडल नहीं जीत पाने का उन्हें बेहद अफसोस है. उन्होंने देश वासियों से इसके लिए माफी भी मांगी है. मनिका बत्रा ने अपने पोस्ट के जरिए बताया की वो इस बात से इतनी दुखी है कि वो रोज इस गम में रोती हैं.

More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation