CWG 2022 Opening Ceremony: इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेला जा रहा 22वां राष्ट्रमंडल खेल।

इंग्लैंड के बर्मिंघम में गुरुवार को 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज हो गया। एलेक्जेंडर स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में ब्रिटेन की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और समावेशिता का प्रदर्शन किया गया। 72 सदस्य देश इस कार्यक्रम का हिस्सा बने और अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। लंदन ओलंपिक 2012 के बाद यह खेल ब्रिटेन के सबसे बड़े और खर्चीले खेल बनने जा रहे हैं। लंदन ओलंपिक खेलों के ठीक 10 साल बाद इनका आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह के साथ ही 11 दिन तक चलने वाले खेलों की शुरुआत भी हो गई जिसमें 72 देशों के 5000 से अधिक खिलाड़ी 15 स्थलों पर 19 खेलों की 280 स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे।
CWG 2022 Opening Ceremony Live: सिंधु के साथ मनप्रीत भी होंगे ध्वजवाहक
स्टार शटलर पीवी सिंधु भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी। उनका साथ देने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को चुना गया है। मनप्रीत ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है।
CWG 2022 Opening Ceremony Live: बर्मिंघम की संस्कृति को दिखाया गया
एक बड़े बुल रिंग के जरिए बर्मिंघम की संस्कृति को दिखाया गया। बुल रिंग को खौफ की नजर से बर्मिंघम में देखा जाता था। वह महिलाओं के साथ दोहरा व्यवहार होता था। धीरे-धीरे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग बर्मिंघम में बस गए। यह शहर किसी एक संस्कृति का नहीं है। तकरीबन 1500 कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अब करीब पांच एथलीट स्टेडियम में परेड में हिस्सा लेंगे।
मलाला यूसूफजई भी पहुंचीं:
बच्चों के अधिकारों की कार्यकर्ता पाकिस्तान मलाला यूसूफजई भी उद्घाटन समारोह में पहुंचीं। उन्होंने वहां भाषण दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी बच्चों को उसके सपने को पूरा करने का अधिकार है। मलाला ने लड़कियों की पढ़ाई को लेकर आवाज उठाई।

More Stories
Will ( AI ) Artificial intelligence Replace Jobs? What Tech Leaders and Employees Say About the Future
बच्चे को पीठ पर बांधकर ड्यूटी करती मां का वीडियो वायरल, लोग बोले- ‘आधुनिक झांसी की रानी’
Trump U-Turn: US to Buy Russian Diesel as Zelenskyy Calls Move a ‘Gift to Putin’