अमेरिका के पश्चिम टेक्सास में एक डेयरी फार्म में बड़े पैमाने पर विस्फोट और आग लगने के बाद लगभग 18,000 गायों की मौत हो गई। यह विस्फोट सोमवार को टेक्सास के डिमिट में साउथ फोर्क डेयरी फार्म में धमाका हुआ था। धमाके के बाद काले धुएं के विशाल बादलों ने डेयरी फार्म के ऊपर हवा को घंटों तक भर दिया। घटना के बाद धमाके से लगी आग को बुझाने की कोशिश की गई।
बता दें कि हादसे में हुई गाय की मौतों का आंकड़ा अमेरिका में हर दिन मारे जाने वाले गायों की संख्या का लगभग तीन गुना है। हालांकि इस विस्फोट में कोई मानव हताहत नहीं हुआ, हालांकि एक डेयरी फार्म कार्यकर्ता को बचा लिया गया और बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट कैसे शुरू हुआ। हालांकि काउंटी जज मैंडी गेफेलर ने अनुमान लगाया कि यह उपकरण के एक टुकड़े में खराबी हो सकती है। यूएसए टुडे के अनुसार टेक्सास के अग्निशमन अधिकारी कारणों की जांच करेंगे। आग में मरने वाली अधिकांश गायें होलस्टीन और जर्सी गायों का मिश्रण थीं, जोकि फार्म में 18,000 गायों के कुल झुंड का लगभग 90 प्रतिशत थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की जब विस्फोट हुआ तो सैकड़ो गायों की लाशें हवा में उछलने लगी थी।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead