Suresh Kalmadi Death
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का 81 वर्ष की उम्र में पुणे में निधन हो गया।
आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर थे सुरेश
सुरेश कलमाड़ी का जीवन राजनीति, खेल प्रशासन और सैन्य सेवा से जुड़ा रहा।
1964 से 1972 तक वे भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर रहे और 1965 व 1971 के युद्धों में योगदान दिया।
वायुसेना से रिहाई के बाद व्यवसाय के दौरान संजय गांधी से मुलाकात हुई, जिससे उनका राजनीति में प्रवेश हुआ।
Also Read:डिजिटल फ्रॉड के खिलाफ बड़ी पहल करते हुए आरबीआई नया और सख्त फ्रॉड अलर्ट सिस्टम शुरू करने जा रहा है।
सुरेश का संजय गांधी लाए थे राजनीति में
इसके बाद कलमाड़ी ने महाराष्ट्र युवा कांग्रेस का नेतृत्व संभाला और 1982 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेजा।
वे 1996 और 2004 में पुणे से लोकसभा सांसद भी चुने गए।
इस दौरान 1995–96 में नरसिम्हा राव सरकार में रेल राज्य मंत्री रहे और रेल बजट प्रस्तुत किया।
वर्ष 1996 में वे भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बने और दो बार चार-चार साल के लिए निर्विरोध इस पद पर रहे।
2010 में घोटाले-भ्रष्टाचार को आरोप लगे
खेल प्रशासन में भी उनका लंबा कार्यकाल रहा।
वे 2000 से 2013 तक एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे।
वर्ष 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन समिति अध्यक्ष रहते हुए उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे, जिसके बाद CBI और ED ने जांच की और 2011 में उनकी गिरफ्तारी हुई।
करीब 10 महीने जेल में रहने के बाद, वर्ष 2025 में CBI-ED द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल किए जाने पर उन्हें मामले में क्लीन चिट मिल गई।
Also Read:मुस्तफिजुर रहमान विवाद पर शशि थरूर ने कहा कि बांग्लादेश आतंकवादियों को नहीं भेजता।


More Stories
Why Akshaye Khanna Chose ‘Shukracharya’ in Mahakali After the Massive Success of Dhurandhar
नितिन गडकरी के ‘अब ज्यादा काम नहीं कर सकता’ बयान से मची हलचल, जानिए नागपुर में क्या बोले
Expired Chocolates Dumped in Kanpur, People Rush to Take Them Home