चीन का एक मछली पकड़ने का जहाज लू पेंग युआन यू 028 हिंद महासागर में पलट गया. ये जहाज मंगलवार (16 मई) को स्थानीय समयानुसार लगभग 3 बजे पलट गया. घटना के समय जहाज पर 39 लोग सवार थे, जिनमें 17 चीनी चालक दल के सदस्य, 17 इंडोनेशियाई चालक दल के सदस्य और 5 फिलिपिनो चालक दल के सदस्य शामिल थे. हालांकि, खोजी दल मौके पर पहुंच कर खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन सभी 39 व्यक्ति लापता हैं. इसी बीच खोज और बचाव की कोशिश की जा रही है.
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग घटना के बारे में सुनकर एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया, जिसमें आपातकालीन प्रतिक्रिया सिस्टम को तुरंत एक्टिव एक्टिव करने का आह्वान किया गया. चीनी कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय, परिवहन मंत्रालय, और शेडोंग प्रांतीय सरकार सभी को निर्देश दिया गया है कि वे स्थिति के बारे में आकलन करें, बचाव कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी करें, अंतर्राष्ट्रीय खोज और बचाव प्रयासों के साथ समन्वय करें.
इसके अलावा चीनी विदेश मंत्रालय और विदेशों में संबंधित दूतावासों को भी निर्देश दिया गया है कि वे स्थानीय अधिकारियों के साथ बातचीत करें और खोज और बचाव मिशन में मदद करें.
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम ली केकियांग ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चेतावनी जारी करने का ऐलान किया. सरकार ने अन्य बचाव बलों को भी उस क्षेत्र में भेजा है, जहां जहाज डूबा था. चाइनीज मैरीटाइम सर्च एंड रेस्क्यू सेंटर ने संबंधित देशों को सूचित कर दिया है.
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों के बचाव दल भी लापता लोगों की खोज में मदद कर रहे हैं. चीनी विदेश मंत्रालय ने सक्रिय रूप से खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, मालदीव, इंडोनेशिया और फिलीपींस में प्रासंगिक दूतावासों के साथ समन्वय करने के लिए एक आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र भी शुरू किया है.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation