China Protest: चीन में एक बार फिर शी जिनपिंग राष्ट्रपति बनने वाले हैं। ये उनका तीसरा कार्यकाल होगा। वह माओ त्से तुंग के बाद चीन के सबसे ताकतवर नेता बन गए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति के दो कार्यकाल तक का नियम भी खत्म कर दिया है। चीन में इस वक्त राष्ट्रीय कांग्रेस की बैठक चल रही है। जिसकी शुरुआत 16 अक्टूबर को हुई थी। ये बैठक 23 अक्टूबर तक चलेगी। इसी बैठक में शी जिनपिंग को तीसरी बार राष्ट्रपति बनाए जाने का ऐलान होगा। इस बीच चीनी अधिकारी सबकुछ योजना के अनुसार करने की कोशिश में हैं। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सीपीसी की बैठक के पूरा होने तक के लिए पुलिस की रेकी बढ़ा दी गई है। अन्य प्रांतों के अधिकारियों को भी कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन समेत अन्य जरूरी उपाय अपनाने को कहा गया है। खासतौर से बीजिंग में उपाय अपनाए जा रहे हैं।
14 लाख से ज्यादा लोग गिरफ्तार
हर पांच साल में एक बार होने वाली सीपीसी की इस बैठक का आयोजन ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में हो रहा है। आम लोगों को इन पाबंदियों की वजह से काफी दिक्कतें हो रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में बीजिंग ओवरपास पर दो बैनर लगे दिखे। जिनमें लॉकडाउन खत्म करने और शी को सत्ता से उखाड़ फेंकने को कहा गया है। हालांकि खुलेतौर पर सड़कों पर प्रदर्शनकारी नहीं दिखाई दे रहे। कहीं छोटे स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, तो सरकार उन्हें दबाया जा रहा है। यहां तक कि ऑनलाइन भी लोगों पर पूरी नजर रखी जा रही है। विरोध प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरों को हटाया जा रहा है। अभी तक 14 लाख से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की बात सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन के ट्विटर यानी वीबो पर बीजिंग शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इसपर केवल वेरिफाइड अकाउंट वाले लोग ही बीजिंग शब्द का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation