कनाडा की संसद ने मंगलवार (18 जून) को खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के एक वर्ष पूरे होने पर उसे श्रद्धांजलि दी। संसद ने इसके लिए एक मिनट का मौन रखा। कनाडाई संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में पहले स्पीकर ग्रेग फर्गस ने शोक संदेश पढ़ा, फिर सभी सांसदों से निज्जर के लिए मौन रखने को कहा गया।
दरअसल, 18 जून 2023 की शाम को निज्जर को एक गुरुद्वारे से बाहर निकलते समय गोली मार दी गई। पिछले साल 18 सितंबर को कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने भारत सरकार पर निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया, लेकिन भारत ने इस आरोप को खारिज कर दिया।
Also READ: RBI Withdraws City Co-operative Bank’s Licence
भारतीय कॉन्सुलेट का ऐलान: 23 जून को कनाडा में कनिष्क हादसे पर श्रद्धांजलि सभा
कनाडा में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बताया कि 23 जून 2024 को एअर इंडिया फ्लाइट 182 (कनिष्क) पर खालिस्तानी आतंकियों के हमले की 39वीं बरसी है, जिसमें 329 निर्दोष लोग मारे गए थे। वैंकुवर में एअर इंडिया मेमोरियल पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन स्टैनले पार्क में किया जाएगा।
Also READ: New Mexico wildfires kill 2, destroy 1,400 buildings
ट्रूडो बोले: हमारे भारत के साथ गहरे संबंध
CBC (अमेरिकी न्यूज चैनल) से मंगलवार को बातचीत करते हुए ट्रूडो ने कहा कि G7 समिट में कई देशों से बातचीत करने का मौका मिला। भारत भी था। भारत के साथ हमारे गहरे और व्यापक आर्थिक संबंध हैं। उन्होने कहा कि मोदी की तीसरी बार भारत में जीत से मुझे लगता है कि हम बातचीत कर सकते हैं। हम दोनों देशों के बीच कानून व्यवस्था, कनाडाई नागरिकों की सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
Also READ: अहमदनगर में बीजेपी उम्मीदवार ने EVM माइक्रोकंट्रोलर की जांच की मांग की


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts