ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी का अक्षता मूर्ति ने यूके की ‘एशियन रिच लिस्ट 2022’ ( Asian Rich List 2022) में अपनी जगह बनाई हैं।
सुनक और उनकी पत्नी को इस सूची में 17वां स्थान मिला है। अक्षता मूर्ति, भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति की बेटी हैं। एशियन रिच लिस्ट 2022 में शामिल अमीरों की संपत्ति इस साल 113.2 अरब पाउंड है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 13.5 अरब पाउंड अधिक है।
लगातार 8वीं बार हिंदुजा परिवार शीर्ष पर :
यूके की एशियन रिच लिस्ट में लगातार 8वीं बार हिंदुजा परिवार को शीर्ष पर जगह मिली है। उनकी संपत्ति 30.5 अरब पाउंड है, जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब 3 अरब पाउंड अधिक है।
लंदन के मेयर सादिक खान ने बुधवार रात वेस्टमिंस्टर पार्क प्लाजा होटल में 24वें वार्षिक एशियन बिजनेस अवार्ड्स में हिंदुजा समूह के सह-अध्यक्ष गोपीचंद हिंदुजा की बेटी रितु छाबड़िया को ‘एशियन रिच लिस्ट 2022’ की एक कॉपी दी।
लक्ष्मी मित्तल और उनके बेटे आदित्य (12.8 अरब पाउंड), प्रकाश लोहिया और उनका परिवार (8.8 अरब पाउंड) और निर्मल सेठिया (6.5 अरब पाउंड) की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में शामिल है।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder