भारत-पाक के बीच इस समय संबंध तनावपूर्ण हैं, लेकिन भारत-पाक के प्रतिनिधि एक ही मंच पर दिखाई दे सकते हैं। यह किसी द्विपक्षीय वार्ता के लिए नहीं, बल्कि बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर संभव है।बांग्लादेश की नई सरकार 17 फरवरी को ढाका के जातीय संसद भवन साउथ प्लाजा में शाम 4 बजे शपथ लेगी।इस समारोह में भारत, पाकिस्तान समेत कई देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
Also Read:विमान हादसे पर रोहित पवार का बड़ा बयान किए कई दावे
भारत की ओर से जाएंगे लोकसभा स्पीकर
राजनयिक परंपरा के तहत सभी देशों को निमंत्रण भेजा गया है, हालांकि कुछ देशों की ओर से अभी औपचारिक पुष्टि बाकी है।भारत के विदेश मंत्रालय ने रविवार को पुष्टि की कि ओम बिरला समारोह में भाग लेंगे।मंत्रालय ने कहा उनकी मौजूदगी भारत-बांग्लादेश की गहरी दोस्ती और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाती है।साथ ही भारत ने तारिक रहमान के नेतृत्व में निर्वाचित सरकार के गठन का स्वागत किया और इसे जनता के व्यापक समर्थन का प्रतीक बताया।
शपथ ग्रहण की तैयारियां संसद सचिवालय में पहले से चल रही हैं।परंपरा के अनुसार यह समारोह आमतौर पर संसद भवन के निर्धारित शपथ कक्ष में आयोजित किया जाता है। उल्लेखनीय है कि 13वें संसदीय चुनाव के तहत 12 फरवरी को 300 में से 299 सीटों पर मतदान हुआ था।


More Stories
Drishyam 3 Box Office: Ajay Devgn’s Film Breaks Franchise Record on Day 3
अमेरिका का बड़ा फैसला: इंग्लैंड एयरबेस से सभी बॉम्बर विमान वापस बुलाए गए
तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, 5 लोग अस्पताल में भर्ती