इस बार बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टूर्नामेंट का आयोजन चीन के किंगदाओ शहर में किया जा रहा है, जहां भारतीय बैडमिंटन टीम का सफर क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाफ हार के बाद खत्म हो गया। पिछली बार जब भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया था, तो उन्होंने जापान को 3-0 से हराया था, लेकिन इस बार परिणाम एकदम उलट रहा। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वे उच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ियों के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल नहीं हो सके।
Also Read: महाकुंभ 2025: CM योगी ने प्रयागराज ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
ध्रुव और तनीषा की जोड़ी को मिली 2-1 से हार
क्वार्टर फाइनल में सबसे पहले भारत की तरफ से ध्रुव और तनीषा की जोड़ी आई जिनका मुकाबला जापान की वर्ल्ड नंबर 12 जोड़ी हिरोकी मिदोरिकावा और नात्सु साइटो से था। तीन सेट तक चले इस मैच में पहला सेट जहां जापान की जोड़ी ने 21-13 से अपने नाम किया तो वहीं दूसरे सेट को भारतीय जोड़ी 17-21 से अपने नाम करने में कामयाब रही। हालांकि तीसरे सेट में जापान की जोड़ी ने बेहतरीन वापसी करने के साथ 21-13 से उसे अपने नाम किया। ये मुकाबला तकरीबन 61 मिनट तक चला।
Also Read: राजनाथ ने योगी और गडकरी को सम्मानित किया, कहा- तालियां बजाएं
महिला और पुरुष एकल में मुकाबले में भी करना पड़ा हार का सामना
एशिया मिक्सड मुकाबले के बाद भारत की तरफ से महिला सिंगल्स में मालविका बंसोड़ का सामना वर्ल्ड नंबर 8 खिलाड़ी टोमोका मियाजाकी से हुआ। भारतीय शटलर को वर्ल्ड नंबर 31 की खिलाड़ी को दूसरे गेम में कड़ी टक्कर दी, लेकिन वह मुकाबला जीतने में कामयाब नहीं हो सकी और लगातार 2 सेट में उन्हें 12-21, 19-21 से मैच हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम 2-0 से पिछड़ गई थी और अब सभी की नजरें पुरुष सिंगल्स मैच पर टिकी हुईं थी जहां 31वीं रैंकिंग वाले एचएस प्रणॉय का मुकाबला जापान के केंटा निशिमोतो से था और उन्हें तीन सेट तक चले इस मैच में 21-15, 15-21 और 21-12 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई।
Also Read: इस बैंक के बाहर पैसे निकालने के लिए लगी ग्राहकों की भारी भीड़, जानें ऐसा क्या हो गया


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches