बांग्लादेश में शुक्रवार को कट्टरपंथियों की भीड़ ने नरेल के लोहागरा में हिंदू घरों और एक मंदिर पर हमला बोल दिया। ये लोग एक हिंदू लड़के के द्वारा पैगंबर पर की गई कथित अपमानजनक पोस्ट से नाराज थे। इस हिंसा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस इस्पेक्टर हरन चंद्र पॉल ने बताया कि शुक्रवार शाम को दिघोलिया गांव में कई हिंदू घरों में तोड़फोड़ की गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। हमलावरों ने शाम करीब साढ़े सात बजे हिंदुओं के घरों पर हमला किया।
स्थानीय लोगों ने फेसबुक पोस्ट अपलोड करने वाले युवक की पहचान सहपारा के अशोक साहा के बेटे आकाश साहा के रूप में की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, अभी तक किसी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया गया।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead