बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने नए संसद भवन में लगे राष्ट्रीय चिन्ह पर चल रहे विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने कहा कि अगर एक शेर के दांत हैं तो बिलकुल वो अपने दांत दिखाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आखिर यह स्वतंत्र भारत का शेर है।दरअसल, 11 जुलाई को नए संसद भवन में राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ का अनावरण किया गया। जिसके बाद से ही इस पर विवाद शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय प्रतीक में शेरों को हिंसक दिखाया गया है, जबकि असल में शेर शांत दिखाई देते हैं। जहां विपक्षी दल सरकार की आलोचना कर रहे हैं वहीं कुछ राजनेता और बॉलीवुड सेलेब्स सरकार के समर्थन में उतरे हैं।
अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री संग्रहालय की वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, “अरे भाई! शेर के दांत होंगे तो दिखाएगा ही! आखिरकार स्वतंत्र भारत का शेर है। जरूरत पड़ी तो काट भी सकता है! जय हिंद!”


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead