अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ इलाके में गुरुवार शाम हुए दो विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 घायल हो गए। टोलो न्यूज के मुताबिक, आतंकियों ने धमाके लिए मिनी बस को निशाना बनाया था। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर छानबीन शुरू कर दी है।
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान (ISIS-K) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने बताया कि हमलावर के निशाने पर शिया समुदाय के लोग थे। आतंकवादी संगठन हमारे लोगों के बीच डर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
अफगानिस्तान : एक हफ्ते पहले भी शिया मस्जिद पर हुआ था हमला
एक हफ्ते पहले भी मजार-ए-शरीफ शहर की शिया मस्जिद फिदायीन हमला हुआ था। इसमें 20 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, 66 लोग घायल थे। हाल के दिनों में तालिबान ने अफगानिस्तान के कई हिस्सों पर नियंत्रण खोया है। इनमें बाख प्रॉविंस भी शामिल है। यहां इस्लामिक स्टेट का कब्जा होता जा रहा है।
साहिब जिले के विस्फोट में गई थी 33 जाने
इसके अलावा चार दिन पहले भी कुंदुज प्रांत के इमाम साहिब जिले की मस्जिद में हुए विस्फोट में 33 लोगों
की मौत हो गई थी, जबकि 43 अन्य घायल हुए थे। धमाके वक्त के ज्यादातर लोग मस्जिद में नमाज
पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए थे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी इस हमले की निंदा की थी।
अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ इलाके में गुरुवार शाम हुए दो विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 घायल
हो गए। टोलो न्यूज के मुताबिक, आतंकियों ने धमाके लिए मिनी बस को निशाना बनाया था। पुलिस ने
इलाके की घेराबंदी कर छानबीन शुरू कर दी है।
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान (ISIS-K) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी
ने बताया कि हमलावर के निशाने पर शिया समुदाय के लोग थे। आतंकवादी संगठन हमारे लोगों के बीच डर
फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
पिछले साल अगस्त में अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद आतंकी घटनाओं बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। ज्यादातर मामलों
में आतंकियों के निशाने पर शिया बहुल इलाके ही रहते हैं। दूसरी तरफ देश में लगातार आर्थिक संकट भी गहराता जा रहा है।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation