जस्टिन बीबर ने फैंस के साथ अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट शेयर की है। सिंगर ने सोशल मीडिया स्टोरी के जरिए बताया कि वो पहले से काफी बेहतर फील कर रहे हैं। जस्टिन ने कहा कि इस हॉरिफिक सिचुएशन में उनके विश्वास ने उन्हें स्ट्रॉन्ग बनाए रखा है। साथ ही सिंगर ने बताया कि यह तूफान भी गुजर जाएगा। जस्टिन ने कुछ समय पहले वीडियो शेयर कर बताया था कि वो फेशियल पैरालिसिस से जूझ रहे हैं।
जस्टिन ने सोशल मीडिया स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “आप सबके साथ शेयर करना चाहता हूं कि मैं कैसा फील कर रहा हूं। हर दिन मैं बेहतर फील कर रहा हूं और इतने डिसकंफर्ट के बावजूद भी मैंने भगवान में कंफर्ट पाया है। जिन्होंने मुझे बनाया है, वह मुझे अच्छे से जानते हैं।”जस्टिन ने आगे लिखा, “वो मेरे डार्केस्ट पार्ट के बारे में भी जानते हैं, जिसके बारे में मैं किसी को नहीं बताना चाहता। वो हमेशा अपनी प्यार भरी गोद में मुझे लेते हैं। इस पर्सेप्शन ने मुझे, जो तूफान मैं फेस कर रहा हूं उसमें शांति दी है। मुझे पता है कि यह तूफान भी गुजर जाएगा, लेकिन इस पूरे वक्त जीजस मेरे साथ हैं।”


More Stories
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Bhutan Glacial Lake Outburst Triggers Flash Flood Warning for Bengal and Assam
Cancer Drug Prices Slashed: New Rates Effective November 9