टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने ऑनलाइन चर्चा छेड़ दी है, जब उन्होंने मिलान फैशन वीक में आलिया भट्ट और उनके फैशन चॉइस को टारगेट करते हुए एक पोस्ट को रीशेयर की | ‘अनुपमा’ एक्ट्रेस ने 27 अप्रैल को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो रीपोस्ट किया | इसमें आलिया के आउटफिट में जानवरों के चमड़े के कथित इस्तेमाल पर सवाल उठाया गया था | हालांकि रूपाली ने अपनी तरफ से कोई कैप्शन नहीं जोड़ा| लेकिन वीडियो शेयर करने के उनके फैसले को एक तीखी प्रतिक्रिया के तौर पर देखा गया, खासकर जानवरों के प्रति उनके प्यार को देखते हुए|
Also Read:शिवाजी महाराज पर बयान से विवाद, रितेश देशमुख नाराज
वीडियो में बताया गया बछड़े के चमड़े से बनी आलिया भट्ट की ड्रेस
यह वीडियो मूल रूप से साई लोहित नाम के एक यूजर ने शेयर किया था. इसमें मिलान फैशन वीक में आलिया भट्ट के लुक को क्रिटिसाइज किया गया था, जहां वह गुच्ची की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर शामिल हुई थीं.आरोप है कि उनके आउटफिट में छोटे जानवरों से मिला लेदर इस्तेमाल किया गया था. वीडियो में दावा किया गया कि ड्रेस बनाने में “3 महीने के बछड़ों” और जूते बनाने के लिए “4 महीने के मेमनों” का इस्तेमाल हुआ था.
वीडियो में मौजूद व्यक्ति ने सीधे तौर पर एक्ट्रेस से सवाल पूछा, “क्या तुम इसी चीज का सपोर्ट करती हो, आलिया?” यह आलोचना उनके एक्सेसरीज तक भी फैली, खासकर गुच्ची हॉर्सबिट 1955 शोल्डर बैग तक. वीडियो में दावा किया गया कि यह बैग जानवरों के लिए हानिकारक संस्कृति का प्रतीक है. भावुक होते हुए वीडियो में बोलने वाले शख्स ने कहा, “तुम्हारी बिल्ली, एडवर्ड… तुम्हें कैसा लगेगा अगर कोई तुम्हारे बेटे की हत्या कर दे और उसकी खाल से बैग और जूते बना ले?”
Also Read:केजरीवाल की कोर्ट अनुपस्थिति के कानूनी परिणाम क्या होंगे?
आलिया भट्ट 2पर लेदर विवाद: ‘कोएग्जिस्ट’ इनिशिएटिव पर उठे सवाल
वीडियो में गुच्ची पर “सांपों, मगरमच्छों, रेशम के कीड़ों, गायों, भेड़ों और बकरियों का शोषण करने” का भी आरोप लगाया गया. इस पोस्ट में आलिया के फैशन चॉइस और उनके इनिशिएटिव “कोएग्जिस्ट बाय आलिया भट्ट” के बीच एक विरोधाभास की तरफ भी इशारा किया गया. यह इनिशिएटिव इंसानों और जानवरों के बीच तालमेल को बढ़ावा देता है.आलिया की आलोचना करते हुए यूजर ने कहा, “अगर को-एग्जिस्ट का तुम्हारा यही विचार है, तो जानवरों का तो बुरा हाल होने वाला है.” रूपाली ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लिखा नहीं लेकिन उनका मैसेज साफ था.
इस बीच, एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने भी इस पोस्ट पर रिएक्शन दिया और कमेंट किया, “यह वीडियो देखने के बाद मुझे बहुत शर्मिंदगी और गिल्ट महसूस हो रहा है. जब मैंने अपना कुत्ता पाला था, तब मैं वीगन बन गई थी, लेकिन मैं अभी भी लेदर का सामान इस्तेमाल करती हूं. यह वीडियो बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया. मैं एक बेहतर इंसान बनने की कोशिश करूंगी.” अभी तक, आलिया भट्ट ने इस पोस्ट से जुड़े विवाद पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
Also Read:शिवाजी महाराज पर बयान से विवाद, रितेश देशमुख नाराज


More Stories
Will ( AI ) Artificial intelligence Replace Jobs? What Tech Leaders and Employees Say About the Future
बच्चे को पीठ पर बांधकर ड्यूटी करती मां का वीडियो वायरल, लोग बोले- ‘आधुनिक झांसी की रानी’
Trump U-Turn: US to Buy Russian Diesel as Zelenskyy Calls Move a ‘Gift to Putin’