Vedant Patel News: अपनी ब्रीफिंग के दौरान, पटेल ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण, जेसीपीओए और लिज़ ट्रस के यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बनने जैसे मुद्दों पर बातचीत की. उनकी अगली व्यक्तिगत ब्रीफिंग बुधवार यानी आज के लिए तय है. उनकी पहली ही ब्रीफिंग शानदार रही. इस पर व्हाइट हाउस में वरिष्ठ असोसिएट कम्युनिकेशंस डायरेक्टर मैट हिल ने भी ट्वीट कर उन्हें बधाई दी.

Vedant Patel Created History in America:
अमेरिकी सरकार में काम कर रहे एक और भारतीय ने अपना परचम लहराया है. वहां के विदेश विभाग के उप मुख्य प्रवक्ता वेदांत पटेल ने विदेश विभाग की डेली ब्रीफ करके इतिहास बनाया है. ऐसा करने वाले वह पहले इंडियन-अमेरिकी हैं. उनके साथियों ने कहा कि पटेल ने स्पष्ट तरीके से अपनी बातें कहीं. बता दें कि अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस इन दिनों छुट्टी पर हैं. ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में वेदांत पटेल को यह मौका मिला.
आज है पटेल की व्यक्तिगत ब्रीफिंग
अपनी ब्रीफिंग के दौरान, पटेल ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण, जेसीपीओए और लिज़ ट्रस के यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बनने जैसे मुद्दों पर बातचीत की. उनकी अगली व्यक्तिगत ब्रीफिंग बुधवार यानी आज के लिए तय है. उनकी पहली ही ब्रीफिंग शानदार रही. इस पर व्हाइट हाउस में वरिष्ठ असोसिएट कम्युनिकेशंस डायरेक्टर मैट हिल ने भी ट्वीट कर उन्हें बधाई दी.
हर कोई कर रहा पटेल की तारीफ
हिल ने पटेल की तारीफ करते हुए लिखा, “विश्व मंच पर यूएस का प्रतिनिधित्व करना एक बड़ी जिम्मेदारी है और वेदांत ने इसे अत्यंत स्पष्टता के साथ अंजाम दिया.” वहीं व्हाइट हाउस के पूर्व उप संचार निदेशक पिली तोबर ने कहा: “वेदांत पटेल को मंच पर देखकर बहुत अच्छा लगा. मेरे दोस्त को एक शानदार शुरुआत के लिए बधाई.”
गुजरात में हुआ था जन्म
वेदांत पटेल का जन्म गुजरात में हुआ था. वह कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, रिवरसाइड से ग्रेजुएट हैं. वह इससे पहले व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बाइडेन के सहायक प्रेस सचिव और प्रवक्ता के रूप में काम कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रपति उद्घाटन समिति और बाइडन-हैरिस ट्रांजिशन के प्रवक्ता के रूप में भी काम किया है. वह और भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं. इस साल की शुरुआत में व्हाइट हाउस की तत्कालीन प्रेस सचिव जेन साकी ने उन्हें सुपर टैलेंटेड बताया था.


More Stories
Delhi to Haridwar in 90 Minutes From Next Month? Nitin Gadkari Announces New Expressway
SIR पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? फॉर्म-6 पर चुनाव आयोग से जवाब तलब
3% hike in dearness allowance for central government employees cleared by cabinet