टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की पूरी टीम 44.1 ओवर में महज 186 रनों पर ही ढेर हो गई। पाकिस्तान ने इस स्कोर को 3 विकेट खोकर 33.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। पाकिस्तान अब 2-0 से आगे है।

पाकिस्तान ने नीदरलैंड को दूसरे वनडे में 7 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की पूरी टीम 44.1 ओवर में महज 186 रनों पर ही ढेर हो गई। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ और मोहम्मद नवाज ने 3-3 विकेट लिए। इस स्कोर को मेहमान टीम ने 3 विकेट खोकर 33.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस दौरान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और आगा सलमान ने अर्धशतकीय पारी खेली। सीरीज का आखिरी मुकाबला 21 अगस्त को खेला जाएगा।
score:
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 8 रन पर टॉप 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद बास डी लीड (89) और टॉम कूपर (66) ने चौथे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला। नवाज ने 117 के स्कोर पर पाकिस्तान को कूपर के रूप में चौथी सफलता दिलाई और इसके बाद एक बार फिर नीदरलैंड के विकटों की झड़ी लग गई। देखते ही देखते पूरी टीम 186 रनों पर पवेलियन लौट गई।
187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की भी शुरुआत बेहद खराब रही। फखर जमन 3 तो इमाम उल हक 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान ने महज 11 रन पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाज खो दिए थे। इसके बाद कप्तान बाबर आजम ने मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की। बाबर आजम ने 65 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 57 रन बनाए।
बाबर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए अगा सलमान ने रिजवान का अंत तक साथ दिया और टीम को जीत दिलाई। रिजवान ने 69 तो सलमान ने 35 गेंदों पर 50 रनों की नाबाद पारी खेली।

More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder