मेक्सिकन-अमेरिकन महिला ने गालियां दीं, थप्पड़ मारा; बोली- I HATE YOU, तुम लोग इंडिया वापस जाओ
अमेरिका के टेक्सास में भारतीय-अमेरिकी महिलाओं पर नस्लीय हमले का मामला सामने आया है। यहां के प्लानो शहर के सिक्स्टी वाइन्स रेस्टोरेंट के बाहर चार महिलाएं भारतीय लहजे में बात कर रही थीं। उसी वक्त मेक्सिकन-अमेरिकी मूल की महिला ने इन पर नस्लीय टिप्पणियां और गालियां दीं। महिला ने एक भारतीय महिला को थप्पड़ भी मारा। घटना 24 अगस्त की है, महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी महिला ने कहा- तुम्हारी वजह से देश में बर्बादी:
भारतीय महिलाओं में से एक ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी महिला भारतीय महिलाओं के समूह से कह रही है कि, ‘मुझे तुम भारतीयों से नफरत है। इस देश में तुम लोग भरे पड़े हो। तुम्हें बेहतर जिंदगी चाहिए थी, तो तुम यहां आ गए, लेकिन तुम जैसे लोगों की वजह से ये देश बर्बाद हो रहा है। तुम भारत वापस चले जाओ। इस देश को तुम्हारी जरूरत नहीं है।’

जब भारतीय महिलाओं ने उसकी टिप्पणियों का जबाव दिया, तो आरोपी ने एक महिला के साथ हाथापाई भी की। वीडियो के साथ महिला ने लिखा, ‘दोस्तों के साथ डिनर भयावह एक्सपीरियंस के साथ खत्म हुआ। जब हम रेस्टोरेंट से बाहर निकलकर अपनी-अपनी कार की तरफ जा रहे थे, तभी नशे में डूबी एक महिला हमारे पास आई। वह गुस्से में थी। उसने हम दोस्तों पर नस्लीय टिप्पणियां की और हमें फिजिकली असॉल्ट भी किया।’
वीडियो वायरल होते ही आरोपी महिला को गिरफ्तार:
24 अगस्त को हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद 25 अगस्त को प्लानो पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला पर असॉल्ट और जानलेवा धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी महिला की पहचान एस्मराल्डा अपटन के तौर पर हुई है। उसे जमानत के लिए 10 हजार डॉलर का बॉन्ड भरना होगा। प्लानो पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder