झारखंड के बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा क्षेत्र में एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध का बम मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है. यह बम नदी के अंदर देखा गया, जिससे गांव के लोग डर के माहौल में आ गए हैं. जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीण रात के समय मछली पकड़ने के लिए नदी में गए थे. गर्मी के कारण नदी का जलस्तर काफी कम हो गया है, इसी दौरान लोगों की नजर पानी में पड़े एक बड़े बम पर पड़ी. यह देखकर सभी घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
झारखंड में पहले भी मिल चुके हैं बम
यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में बम मिला हो. इससे पहले 17 मार्च को सुवर्णरेखा नदी किनारे एक बम बरामद किया गया था. उस समय सेना की विशेषज्ञ टीम ने जांच कर बताया था कि वह अमेरिकी निर्मित बम था, जिसे बाद में करीब आठ दिन की मेहनत के बाद सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया था.
Also Read:बिल पर विरोध, आरक्षण का समर्थन: खरगे
गांव में भी मिल चुका है विस्फोटक
स्थानीय लोगों के अनुसार, नदी के अलावा गांव के अंदर भी पहले एक बम मिल चुका है, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बताया गया था. अब लगातार इस तरह के बम मिलने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे क्षेत्र की गहन जांच करवाई जाए और इसे पूरी तरह सुरक्षित बनाया जाए ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो.
पुलिस ने जारी की चेतावनी
थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि बम मिलने की सूचना मिली है और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं और तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें.
Also Read:सर्च का नया युग शुरू, प्राइवेसी रहेगी पूरी सुरक्षित


More Stories
Delhi to Haridwar in 90 Minutes From Next Month? Nitin Gadkari Announces New Expressway
SIR पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? फॉर्म-6 पर चुनाव आयोग से जवाब तलब
3% hike in dearness allowance for central government employees cleared by cabinet