गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर करीब 22 लोगों की जान बचा ली. हालांकि, पांच बच्चे अभी भी लापता हैं.

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गंगा नदी में एक नाव पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. इंजिन चालित नाव में करीब 25-30 लोग सवार थे. हादसा में नाव में ओवरलोड होने की वजह से हुआ है. हादसे की जानकारी मिलते ही पास के गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर करीब 22 लोगों की जान बचा ली. हालांकि, पांच बच्चे अभी भी लापता हैं. वहीं, नाविक ने कूदकर अपनी जान बचा ली थी.
हादसा रेवतीपुर थाना क्षेत्र के अठहठा गांव मे हुआ. बाढ़ के चलते पूरा गांव पानी से डूब चुका है. प्रशासन ने ग्रामीणों को इंजन चालित नाव उपलब्ध कराई है, जिससे ग्रामीण नाव के जरिये गांव से बाहर आ जा रहे हैं. बुधवार को करीब 30 लोग नौलि गांव गए हुए थे, जब वह शाम को लौट रहे थे तो यह हादसा हो गया. नाव में 15 पुरुष,10 महिलाएं और 5 बच्चें सवार थ.
हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया. जिलाधिकारी एमपी सिंह और पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने हालात का जायजा लिया. फिलहाल गोताखोरों की मदद से लापता बच्चों की तलाश की जा रही है.


More Stories
Virat Kohli Scripts Never-Seen-Before History, Breaches 13000-Run Mark At No. 3 In ODIs
कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल में होंगे सेवामुक्त, मिला 2 साल का एक्सटेंशन
Canva’s Layoff Package Revealed: MacBooks, LinkedIn Premium and Support for Ex-Employees