यकीन करना मुश्किल है, लेकिन यह सच है। रक्षा मंत्रालय में काम करने वाले 47 वर्षीय वैज्ञानिक देवेंद्र बरलेवार ने तीसरी बार ट्रांसप्लांट करवाया है। यह एक दुर्लभ और सफल ऑपरेशन था। अब उनके शरीर में पांच किडनी हैं, लेकिन सिर्फ एक काम कर रही है। तीसरी किडनी उन्हें एक ब्रेन-डेड किसान के परिवार की मंजूरी के बाद मिली।
Also Read:- यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे, कनेक्टिविटी में सुधार
तीन बार मिले मैचिंग किडनी डोनर, ये भी कमाल है!
तीसरा ट्रांसप्लांट दुर्लभ है क्योंकि जीवन में तीन बार मैचिंग डोनर मिलना लगभग नामुमकिन सा होता है। फरीदाबाद के अमृता अस्पताल के डॉक्टरों के सामने नई किडनी के लिए जगह बनाने की भी चुनौती थी। डॉक्टरों ने बताया कि तीसरी को दाईं ओर, मौजूदा और पहले से ट्रांसप्लांट की गई किडनी के बीच रखा गया।
बरलेवार लंबे समय से क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) से जूझ रहे हैं और उन्हें लगातार डायलिसिस की जरूरत पड़ती थी। उनका ट्रांसप्लांट का सफर 2010 में शुरू हुआ। पहली किडनी उनकी मां ने दान की थी, जो एक साल तक चली, फिर दोबारा डायलिसिस की जरूरत पड़ने लगी। दूसरा ट्रांसप्लांट 2012 में हुआ, जिसमें एक रिश्तेदार ने दान किया। 2022 तक वह सही रही, लेकिन कोविड महामारी के बाद फिर डायलिसिस की जरूरत पड़ी। इस बार, कोई जीवित डोनर नहीं मिला, तो 2023 में उन्होंने मृत डोनर से अंग प्राप्त करने के लिए पंजीकरण कराया।
Also Read:- कुरुक्षेत्र: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सबसे बड़ी चुनौती क्या है?


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches