सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री आंग ये कुंग के अनुसार एक्सबीबी अन्य सभी वैरिएंट की तुलना में ज्यादा सक्रिय नजर आ रहा है।
चीन के बाद सिंगापुर में भी ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट एक्सबीबी स्ट्रैन (XBB strain) को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। सिंगापुर सरकार ने कहा है कि वह इस पर सतर्कतापूर्वक नजर रखे हुए है।सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री आंग ये कुंग के अनुसार एक्सबीबी अन्य सभी वैरिएंट की तुलना में ज्यादा सक्रिय नजर आ रहा है। यह दुनिया के कई हिस्सों में पाया गया है, लेकिन सिंगापुर में पिछले तीन सप्ताहों में यह तेजी से फैल रहा है। अब रोज मिलने वाले कोविड मामलों में आधे से ज्यादा में यह पाया जा रहा है।
सिंगापुर में मिले 11,732 केस
कुंग ने कहा कि अच्छी बात यह है कि अच्छी बात यह है कि इस नए सब वैरिएंट के गंभीर नतीजों के अब तक कोई संकेत नहीं मिले हैं।भारत की तुलना में देखें तो देश में रोज मिल रहे केस से ये दोगुने से ज्यादा हैं।
चीन के कई प्रांतों में फैला, बीएफ.7 और बीए.5.1.7 खतरनाक
उधर, सोमवार को चीन के कई प्रांतों में ओमिक्रॉन का बीएफ.7 सब-वैरिएंट फैल गया। कोरोना का यह अत्यधिक संक्रामक वायरस सबसे पहले उत्तर पश्चिमी चीन में पाया गया।चीन में 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के आयोजन से पहले ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट सामने आए हैं।ओमिक्रॉन के पहले से अत्यधिक संक्रामक इस वैरिएंट के नए सब-वैरिएंट्स से लोगों में दहशत है।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief