विटामिन-डी वह विटामिन है जिसे शरीर प्राकृतिक रूप से धूप से प्राप्त करता है, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों में इसकी कमी पाई जाती है। खासकर महिलाओं में विटामिन-डी की कमी आम होती जा रही है। हालांकि, शरीर कुछ खास संकेतों के जरिए इस कमी को दर्शाता है, जिन्हें नजरअंदाज करना नुकसानदेह साबित हो सकता है।
Also Read: Rishi Sunak ने Microsoft और Anthropic के साथ बनाई नई साझेदारी नई भूमिका में नजर आएंगे
विटामिन-डी की कमी के लक्षण अक्सर इतने सामान्य और धीरे-धीरे सामने आते हैं कि महिलाएं इन्हें थकान या तनाव समझकर अनदेखा कर देती हैं, लेकिन यह लापरवाही भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती है। खासकर यदि पीठ के निचले हिस्से में लगातार दर्द या अकड़न हो और पूरी नींद के बावजूद थकान महसूस हो रही हो, तो यह विटामिन-डी की कमी का संकेत हो सकता है। विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण और सेरोटोनिन, डोपामिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसकी कमी से हड्डियां कमजोर होती हैं और ऊर्जा की कमी महसूस होती है।
बाल, मांसपेशियां और मानसिक स्वास्थ्य पर असर
बालों का अधिक झड़ना भी विटामिन-डी की कमी का एक प्रमुख संकेत हो सकता है, क्योंकि यह विटामिन हेयर फॉलिकल्स के स्वस्थ विकास के लिए जरूरी होता है। इसके अलावा, विटामिन-डी की कमी से मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी और रात को अचानक ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो खासकर पैरों और जांघों में ज्यादा देखने को मिलती हैं। साथ ही, यह विटामिन दिमाग में सेरोटोनिन हार्मोन के उत्पादन को नियंत्रित करता है, इसलिए इसकी कमी से मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन जैसी भावनाएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।
Also Read: डोनाल्ड ट्रंप ने फिर जताया दावा — कहा, भारत-पाकिस्तान के बीच आठवीं जंग मैंने रोकी


More Stories
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश