कोरोना वायरस एक बार फिर अपना नया रूप लेकर सामने आया है, और इस बार इसका नाम है JN.1 वेरिएंट। यह वेरिएंट बहरूपिए की तरह हर बार अपना चेहरा बदलकर दुनिया को परेशान कर रहा है। चीन, सिंगापुर, थाईलैंड के साथ-साथ भारत में भी इसके मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है। सिंगापुर और हांगकांग में कोविड केस बढ़ने के बाद भारत में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। कोरोना के नाम से ही एक बार फिर लोगों को 2020-21 की भयावह यादें सताने लगी हैं। महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। खासकर मुंबई के केईएम अस्पताल में दो संक्रमित मरीजों की मौत के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है।
Also read : हैदराबाद: बम धमाके की साजिश नाकाम, ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार
चीन, सिंगापुर, थाइलैंड में फैल रहे कोरोना वायरस का नया वेरिएंट JN.1 है. इन देशों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ओमिक्रोन के नए वेरिएंट JN1 और उसके सब-वेरिएंट्स LF7 और NB1.8 को इस बार वायरस संक्रमण के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है. JN.1 वेरिएंट ओमिक्रॉन BA.2.86 वंश का वंशज है. जॉन्स हॉपकिन्स मेडिसिन के मुताबिक, इस वेरिएंट की खोज पहली बार अगस्त 2023 में हुई थी. इसमें करीब 30 म्यूटेशन हैं, जो इसे प्रतिरक्षा प्रणाली से बचने में मदद करते हैं.ये एडिशनल वन और टू म्यूटेशनन्स के जरिए आसानी से ट्रांसमिट होने की क्षमता रखता है. हालांकि, कोरोनावायरस का BA.2.86 वेरिएंट कभी भी SARS-CoV-2 वेरिएंट के ग्रुप में हावी नहीं हुआ.
Also read : जानिए अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ ?
कोरोना का JN.1 वेरिएंट: कितना खतरनाक, किसे है ज्यादा खतरा?
कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 कितना खतरनाक है, ये अब तक साफ नहीं हो सका है. अधिकारियों के मुताबिक, ऐसा कोई सबूत अब तक मिला नहीं है जिससे ये कहा जा सके कि ये वेरिएंट पहले से ज्यादा खतरनाक है. या फिर ये ज्यादा तेजी से फैल रहा है. अधिकारियों का कहना है कि कमजोर इम्यूनिटी वालों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. ऐसे लोगों को ये आसानी से अपना निशाना बना सकता है. कोरोना वायरस के नए वेरिएंड के मामले सिंगापुर और हांगकांग जैसे एशियाई देशों में सबसे ज्यादा बढ़ रहे है. LF.7 और NB.1.8 वेरिएंट की वजह से मामलों में उछाल देखा जा रहा है. दोनों ही कोरोना वायरस के JN.1 वेरिएंट से निकले हैं.


More Stories
C.V. Ananda Bose Resigns Ahead of Bengal Polls
Netanyahu gains support at home during Iran war but risks global backlash
द केरल स्टोरी 2 ने ‘ओ रोमियो’, ‘मर्दानी 3’ को पछाड़ा; सक्सेस मार्क के करीब