उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले वाले लोग करीब दो माह से चर्म रोग और पेट में संक्रमण के शिकार हो रहे थे। जब लोगों ने सोसायटी के पानी के टैंकों की जांच की तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
राजनगर एक्सटेंशन की हाउसिंग सोसायटी का मामला
मामला गाजियाबाद की राज नगर एक्सटेंशन स्थित हाउसिंग सोसाइटी मिगसन रूफ का है। आरोप है कि यहां रहने वाले कई लोग पिछले दो महीनों से स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान हैं। आखिर में लोगों ने यहां की पानी की टंकी की जांच की तो उन्हें लगभग 4 फीट लंबा मरा हुए सांप दिखा। लोगों ने बताया कि यह एक कोबरा सांप था और जाने कब से पड़ा है।
लोगों ने लगाए ये गंभीर आरोप
सोसायटी में रहने वाले शरद त्यागी ने बताया कि सभी पांच टैंक बाहरी लोगों की आसान पहुंच में हैं। इसके अलावा टैंक के ढक्कन पर कोई ताला भी नहीं है। पिछले दो महीने से हमें चर्म रोग और पेट में संक्रमण की शिकायत हो रही है। बिल्डर ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगाया है। इसके अलावा भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
इन टैंकों का पानी पीते हैं लोग
रोहित गोस्वामी ने बताया कि जिस टैंक में मरा हुआ सांप मिला है, वह पीने के पानी का टैंक है। हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सोसायटी में आई और रखरखाव टीम से पूछताछ की। उन्होंने रखरखाव करने वाले लोगों को टैंक साफ करने के लिए कहने के अलावा कोई और कार्रवाई नहीं की। बता दें कि यहां करीब 200 लोगों के घर हैं।
सोसायटी की रखरखाव टीम के प्रबंधक संदीप नेहवाल ने कहा है कि मृत सांप पानी के टैंक में पाया गया है। हमने लोगों को समझाया है, लेकिन वे हमारी बात मानने को तैयार नहीं थे।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief