प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘जिल और मैं PM नरेंद्र मोदी को उनकी मां हीराबेन मोदी के निधन पर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। इस कठिन समय में हमारी प्रार्थना PM और उनके परिवार के साथ है।’
कल हुआ था हीराबेन का निधन
बता दें कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही देश-दुनिया के नेताओं की तरफ से शोक संवेदनाओं का तांता लग गया। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने एक ट्वीट में कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी, मैं आपकी प्यारी मां के निधन पर गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’
बेंजामिन नेतन्याहू
इजराइल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ट्वीट करके शोक प्रकट किया। नेतन्याहू ने कहा, ‘मेरे प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी, भारत के प्रधानमंत्री, कृपया अपनी प्यारी मां के निधन पर मेरी संवेदना स्वीकार करें।’
शहबाज शरीफ
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक प्रकट किया। शरीफ ने ट्वीट किया ‘मां को खोने से बड़ा नुकसान और कोई नहीं हो सकता है। मां के निधन पर मेरी ओर से प्रधानमंत्री मोदी के प्रति शोक संवेदनाएं।’
शेख हसीना
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मोदी को भेजे शोक संदेश में हसीना ने कहा, ‘भारी मन से, मैं, बांग्लादेश के लोगों और अपनी ओर से, आपकी प्यारी मां श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।’ हीराबेन को एक गौरवान्वित मां बताते हुए उन्होंने कहा, ‘हमने देखा है कि एक मां, प्रेरक और संरक्षक के रूप में आपके जीवन के हर पहलू में उनकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण थी।’


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation