मौसम विभाग का अनुमान है कि जम्मू-कश्मीर में आज और कल अच्छी खासी बारिश होगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तर पंजाब, उत्तर हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 31 जुलाई तक बारिश हो सकती है।

UP Weather Update: दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में आज से मॉनसून की बारिश और तेज होने की संभावना है। इसके चलते तापमान में भी बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में आज और कल भारी बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिन तक मॉनसून के उत्तर भारत में बने रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में भी आज सुबह से ही भारी बारिश हो रही है और इसके चलते एक बार फिर से अगली सूचना तक अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि जम्मू-कश्मीर में आज और कल अच्छी खासी बारिश होगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तर पंजाब, उत्तर हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 31 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 अगस्त तक बारिश जारी रहेगी। हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में आज और कल भारी बारिश होगी। इसके अलावा उत्तराखंड और पूर्वी यूपी में 30 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। झारखंड, बिहार और तेलंगाना में भी आज भारी बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली एनसीआर को भी मिलेगी बारिश से राहत:
इस बीच दिल्ली और एनसीआर के लोगों को बारिश से बड़ी राहत मिल सकती है। आज एक बार फिर से दिल्ली में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। शुक्रवार को भी दिल्ली में बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग के साइंटिस्ट आरके जेनामणि ने कहा, ‘बीते कुछ दिनों में बारिश कम हुई थी, लेकिन गुरुवार से बारिश एक बार फिर से लौट सकती है। दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में दो चरणों में अच्छी खासी बारिश हो सकती है।
बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा को भी रोका गया:
बारिश का असर अमरनाथ यात्रा पर भी देखने को मिला है। गुरुवार सुबह ही अमरनाथ यात्रा को रामबन जिले के चंदरकोट में रोक दिया गया। आज सुबह 4 बजे ही 1,597 यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ था, जिसे रोक दिया गया। प्रशासन की ओर से भी लोगों को सलाह दी गई है कि वे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यात्रा न करें।
मौसम विभाग ने मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक मुंबई में बारिश का दौर जारी रहेगा. इसके साथ ही आइएमडी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के मुताबिक, आज, 24 जून 2022 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है. मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर राहत की खबर दी है. संभावना जताई जा रही है कि 27 जून के आसपास मॉनसून राजधानी में दस्तक दे सकता है, जिसके बाद कई दिनों तक तेज बारिश होगी.

More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation