कर्नाटक और गुजरात के बाद महाराष्ट्र के नागपुर में भी एचएमपीवी वायरस (HMPV Virus) के दो मामले सामने आए हैं. इस वायरस के लक्षण दो बच्चों में पाए गए हैं, जिनकी एचएमपीवी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. नागपुर के एक अस्पताल में 3 जनवरी 2025 को इलाज के लिए भर्ती किए गए दो बच्चों की खांसी और बुखार के लक्षण थे. परीक्षण के बाद सात साल के एक लड़के और 13 साल की लड़की की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
Also Read: Two HMPV Cases Reported in Nagpur, India’s Tally Rises to 7
भारत के चार राज्यों में एचएमपीवी वायरस के सात मामले पुष्टि
महाराष्ट्र सरकार ने एचएमपीवी वायरस (HMPV Virus) को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने और तत्काल प्रभावी कदम उठाने को कहा है. बता दें कि भारत चार राज्यों में अभी तक HMPV वायरस के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. केंद्र सरकार का कहना है कि एचएमपीवी वायरस के बढ़ने से कोविड-19 जैसी स्थिति नहीं बनेगी. पहली बार यह वायरस साल 2001 में नीदरलैंड्स में पाया गया था.
मीडिया रिपोर्ट मुताबिक भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र से HMPV के कुल 7 मामले सामने आए हैं. इनमें बेंगलुरु, नागपुर और तमिलनाडु से दो-दो मामले शामिल हैं. गुजरात के अहमबाद से एक मामले सोमवार को सामने आए थे.
Also Read: Torres Jewelry Fraud in Mumbai: Investors Cheated Out of Lakhs
ICMR ने बेंगलुरु के बाप्टिस्ट हॉस्पिटल में एचएमपीवी के 2 मामलों की पुष्टि की
ICMR ने बेंगलुरु के बाप्टिस्ट हॉस्पिटल में सोमवार (6 जनवरी) को 2 मामलों की पुष्टि हुई थी. पहला केस बेंगलुरु से 3 साल की बच्ची थी, जिसे बुखार और सर्दी के बाद दिसंबर में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दूसरा मामला 3 जनवरी को मिला था, जिसमें 8 महीने का बच्चा शामिल था. दोनों बच्चों को पहलो ब्रोकोन्यूमोनिया हो चुका था. दोनों ने विदेश की यात्रा नहीं की थी.
24 दिसंबर को राजस्थान के डूंगरपुर के 2 साल के बच्चे को अहमदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 26 दिसंबर को उसमें HMPV की पुष्टि हुई थी.
Also Read: चीनी वायरस HMPV को लेकर बिहार अलर्ट, कोविड-19 जैसी तैयारी को लेकर फरमान


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation