महाराष्ट्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि अब वे राज्य के सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पैसे नहीं (फ्री) देने के लिए तैयार रह सकते हैं. महाराष्ट्र सरकार ने इस फैसले को विधान भवन में हुई कैबिनेट बैठक में लिया. यह फैसला महाराष्ट्र के जरूरतमंद लोगों को बड़ा लाभ पहुँचाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ताना जी सावंत ने बताया कि 15 अगस्त से लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रारंभ होगी.
इस योजना के तहत 2,418 अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर महाराष्ट्र की जनता मुफ्त इलाज की सुविधा ले पाएगी. सरकार के इस फैसले से महाराष्ट्र के करीब 25.5 प्रतिशत लोगों को लाभ मिलेगा. सरकार की तरफ से ये फैसला संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत लिया गया है जो सभी नागरिकों को स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार देता है.
Also Read: मुंबई में बुर्का पहनकर आई छात्राओं को गेट पर रोका
फ्री स्वास्थ्य सुविधाएँ: विस्तार और प्रकार
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस स्कीम में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण अस्पताल, सरकारी प्रसूति गृह, जिला सामान्य अस्पताल, उप जिला अस्पताल, संदर्भ सेवा अस्पताल, राज्य सरकार के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, सरकारी कैंसर अस्पताल शामिल हैं. योजना लागू होने के बाद लोगों को पर्चा बनवाने से लेकर सर्जरी तक मुफ्त में की जाएगी.
Also Read: China: बच्चों के दो घंटे से ज्यादा फोन के इस्तेमाल पर लगेगी रोक!
इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुफ्त इलाज की सुविधा केवल आधार कार्ड के प्रदर्शन से ही उपलब्ध होगी. इस योजना के लिए वार्षिक 100 से 150 करोड़ रुपए तक का खर्च आने की संभावना है. इसके अलावा, सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह योजना राज्य सरकार द्वारा चलाई जाएगी, इसलिए इसे केवल राज्य के सरकारी अस्पतालों पर ही लागू किया जाएगा. महानगरपालिकाओं द्वारा संचालित अस्पतालों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा.
Also Read: राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा: “मैं माफी नहीं मांगूंगा”


More Stories
Tamil Nadu CM Disburses ₹15.68 Crore Film Subsidy to 224 Producers on Diwali
राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा
Gold and Silver Prices Rebound as MCX Gold Crosses Rs 1.39 Lakh Amid Festive Demand