टाटा नमक की कीमतें बढ़ने वाली है। अभी इसके एक किलो नमक की कीमत 28 रु. है। लगातार बढ़ती महंगाई से कंपनी के मार्जिन पर असर पड़ रहा हैं जिस कारण टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है। हालांकि दाम कब से बढ़ाए जाएंगे इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। एक बिजनेस न्यूज चैनल से बातचीत में कंपनी के MD और CEO सुनील डिसूजा ने इसकी जानकारी दी।
डिसूजा ने कहा, मार्जिन को सही सेट करने के लिए हम नमक की कीमत बढ़ाने की प्रोसेस में हैं। उन्होंने कहा, ‘नमक पर लगातार दबाव बना हुआ है। नमक की कॉस्ट को दो कंपोनेंट ड्राइव करती है। ब्राइन और एनर्जी। ब्राइन की कीमत तो पिछले साल ऊपर जाने के बाद फ्लैट है जबकि एनर्जी की कॉस्ट काफी हाई है। इसी कारण से नमक के मार्जिन पर प्रेशर दिख रहा है।’


More Stories
बिहार के राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, स्थानीय लोगों ने क्या बताया?
Pune contract hamza killing gone wrong: Water plant worker shot dead instead of employer
12 साल का मोदी कार्यकाल: 12 प्रमुख फैसले, जिन्होंने देश की दिशा बदली