तमिलनाडु के इरोद जिले में रहने वाले किसान राजा को ज्योतिष की सलाह मानने की कीमत अपनी जीभ खोकर चुकानी पड़ी। उनकी जान भी खतरे में थी। 54 साल के किसान राजा को ज्योतिष ने सर्प मंदिर में जाकर खास तरीके से पूजा करने को कहा था। ज्योतिष के कहे अनुसार राजा ने पूजा की इसी दौरान उसने सांप के सामने तीन बार जीभ लपलपाया। सांप ने राजा के जीभ पर ही काट लिया। अब राजा कभी बोल नहीं पाएंगे।
इरोद जिले के कोपिचेट्टीपलयम में रहने वाले राजा को अक्सर सांप द्वारा काटे जाने का सपना आता था। किसी अनहोनी के डर से वह एक ज्योतिष के पास गए और अपने सपने के बारे में बताया। ज्योतिष ने राजा को सर्प मंदिर में जाकर अनुष्ठान करने का सुझाव दिया। उसने कहा कि ऐसा करने पर सांप द्वारा डसे जाने के सपने नहीं आएंगे।
सांप ने जीभ पर डसा
ज्योतिष की सलाह पर राजा मंदिर गए और बताए गए तरीके से अनुष्ठान करने लगे। अनुष्ठान के अंत में राजा ने मंदिर में मौजूद रसेल वाइपर प्रजाति के सांप के सामने तीन बार जीभ लपलपाया। इससे सांप को गुस्सा आ गया। उसने बिजली की तेजी से रिएक्ट किया और राजा के जीभ पर डस लिया।
मंदिर के पुजारी ने सांप को डसते देखा तो उसने तुरंत राजा का जीभ काट दिया और उसे इलाज के लिए इरोड मणियन मेडिकल सेंटर ले गए। सांप के जहर के असर और जीभ काटे जाने से राजा बेहोश हो गए थे। मणियन मेडिकल सेंटर के प्रबंध निदेशक सेंथिल कुमारन ने कहा कि डॉक्टरों ने राजा की कटी हुई जीभ का इलाज किया और उसे सांप के जहर की दवा भी दी।


More Stories
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश