टेलीविजन जगत से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के मुताबिक, सिद्धांत का निधन वर्कआउट करते समय हुआ है। अभिनेता महज 46 साल के थे और इंडस्ट्री में अच्छा काम कर रहे थे। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का यूं अचानक जाना टीवी जगत के लिए हैरान कर देने वाली खबर है। यह लंबे समय से इस इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे और कई कलाकारों के साथ उनका संबंध अच्छा था।
हार्ट अटैक से हुआ निधन
जानकारी के मुताबिक, सिद्धांत जब सुबह वर्कआउट कर रहे थे तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद अभिनेता को अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों की एक टीम ने सिद्धांत का करीबन 45 मिनट तक इलाज किया और उन्हें बचाने की कोशिश की गई। लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचाने में नाकामयाब रहे। इसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि 15 दिसंबर को अपना 47 वां जन्मदिन मनाने वाले थे।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation