आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में गुरुवार को एक खाद्य तेल टैंकर से तेल की गाद निकालने की कोशिश के दौरान दम घुटने से सात कर्मचारियों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तत्काल घटना की जांच शुरू की। हादसे के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है।
अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों के अनुसार, घटना आज तड़के पेद्दापुरम पुलिस थाना क्षेत्र के जी रागमपेटा गांव के अंबाती तेल कारखाने में हुई, जब मजदूर एक-एक करके 24 फीट गहरे तेल टैंकर को साफ करने के लिए उसमें घुस गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और आगे की जांच की जा रही है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारा चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना की निंदा की और कहा कि सरकार को मृतकों के परिवारों को तुरंत मुआवजा देना चाहिए।

नायडू ने ट्वीट किया, “काकीनाडा जिले के अंबाती तेल कारखाने में एक दुर्घटना में सात श्रमिकों की मौत की खबर चौंकाने वाली है। सरकार को मृतकों के परिवारों को तुरंत मुआवजा देना चाहिए।”
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सोमू वीराराजू ने भी इस घटना की निंदा की और कहा कि सरकार उद्योगों में सुरक्षा उपाय करने में विफल रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार को औद्योगिक सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए और औद्योगिक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।
सरकार ने पीड़ितों के परिवारों को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और आगे के मुआवजे के लिए प्रबंधन के साथ बातचीत जारी है।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed