भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के अनुसार, उन्हें निगरानी में रखा गया है, लेकिन विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अस्पताल की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
आरबीआई के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास को ‘एसिडिटी’ की शिकायत हुई और उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया.’’
Also Read: Pune: Speeding PMPML Bus Hits Woman and Granddaughter; One Dead, One Injured
इस वजह से अस्पताल में हुए भर्ती
आरबीआई ऑफिशियल की ओर से भी गवर्नर शक्तिकांत दास के अस्पताल में भर्ती होने के संबंध में जानकारी शेयर की गई है और कहा गया है कि सब ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है. इस संबंध में ज्यादा जानकारी बाद में शेयर की जाएगी. अपोलो अस्पताल की ओर से जो मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया, उसमें बताया गया है कि कि शक्तिकांत दास को एसिडिटी की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था. इसके साथ ही कहा गया है कि उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी.
Also Read: केंद्र सरकार ने PAN 2.0 और वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन को दी मंजूरी
10 दिसंबर को समाप्त हो रहा आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल
67 वर्षीय शक्तिकांत दास ने 6 साल पहले आरबीआई गवर्नर की जिम्मेदारी संभाली थी, उर्जित पटेल के अचानक से इस्तीफा देने के बाद उन्हें ये पद सौंपा गया था. इनके कार्यकाल में कई बड़ी विपत्तियां आईं, जिनमें कोरोना महामारी (Corona) से लेकर चरम पर पहुंची महंगाई तक शामिल है. लेकिन, शक्तिकांत दास के नेतृत्व में इन्हें बेहद सूझबूझ के साथ नियंत्रित किया गया. बता दें कि Shatikanta Das का कार्यकाल अगले महीने की 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation