पाकिस्तान में पोलियो के खिलाफ लड़ाई अब भी जारी है, जबकि दुनिया के कई देश इस बीमारी से मुक्त हो चुके हैं. हाल ही में खैबर पख्तूनवा के बाजौर जिले में इस बीमारी की दवा बांटते समय एक टीम पर गोलीबारी हुई, जिसमें एक अधिकारी की मौत हो गई. यह घटना दिखाती है कि पोलियो के खिलाफ लड़ाई में अभी भी कई चुनौतियाँ हैं.
also read: गोवा: गोवा हवाईअड्डे में बम होने की मिली धमकी,ईमेल के जरिए आया मैसेज
पोलियो अभियान में बढ़ती चुनौतियाँ: कट्टरपंथियों की आड़ में सरकारी प्रयास
पाकिस्तान के कट्टरपंथियों का मानना है कि इसकी दवा इंसान को नपुंसक बनाती है और यह एक बड़ी साजिश है. इसके अलावा, पिछले 12 सालों में पोलियो अभियान के दौरान 109 लोगों की जान गंवाई गई है और कई लोगों का अपहरण हुआ है. इसमें 284 लोगों की हत्या हो चुकी है, जिसमें 166 पुलिसकर्मी और 87 हेल्थ वर्कर भी शामिल हैं.
सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की संयुक्त प्रयासों के बावजूद, पोलियो अभियान के दुश्मनों द्वारा बाधाएं आती रही हैं. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बिल गेट्स के साथ एक बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की और गेट्स ने पाकिस्तान के पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम की प्रशंसा की.
also read: सनकी ने गूगल पर खोजा ‘तुरंत हत्या का तरीका’, फिर पूर्व प्रेमिका का गला रेता


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts